सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur Pooja Garg Murder Case Brother brother-in-law turns out to be killer murdered in love affair

Pooja Murder Case: भाई का साला निकला हत्यारा, प्रेम प्रसंग में की गई हत्या, दूसरी जगह सगाई होने से था नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

सरमथुरा थाना क्षेत्र के बोरौली गांव में दो फरवरी को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक युवती के भाई के साले को गिरफ्तार किया है।

Dholpur Pooja Garg Murder Case Brother brother-in-law turns out to be killer murdered in love affair
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में एक फरवरी की रात को 25 साल की युवती की गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवती के आशिक ने ही गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया था। स्थानीय पुलिस ने कातिल आशिक को शुक्रवार को दबोच लिया है। आरोपी प्रेमिका के सगे भाई का रिश्ते में साला लगता है। प्रेमिका की दूसरे युवक से सगाई होने पर प्रेमी ने खूनी खेल को अंजाम दिया है।

Trending Videos


सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया, एक फरवरी को थाना इलाके के बरौली गांव में 25 वर्षीय युवती पूजा की गला घोंटकर हत्या की थी। सुबह चार बजे परिजनों ने सीढ़ियों पर गंभीर अवस्था में युवती को देखा तो सरमथुरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले में जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया, दो फरवरी को मृतका युवती पूजा के भाई सौरभ गर्ग पुत्र मुकेश गर्ग ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। उन्होंने बताया, ब्लाइंड मर्डर होने की वजह से वारदात खोलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में साइबर सेल की मदद ली गई। पूजा के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके प्रेमी पर्यान्शु गोयल पुत्र मुकेश गोयल निवासी अग्रवाल कॉलोनी सरमथुरा की कॉल डिटेल्स अधिक प्राप्त हुई।

मुखबिर तंत्र से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि मृतका पूजा का अफेयर बड़े भाई सौरभ के साले पर्यान्शु के साथ चल रहा था। घटना के करीब पांच दिन पूर्व ही पूजा की बाड़ी शहर में किसी युवक के साथ सगाई हुई थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी पर्यान्शु ने हत्या की साजिश रच डाली। एक फरवरी को आरोपी ने विशेष मोबाइल एप के माध्यम से मैसेज कर पूजा को कमरे बाहर बुला लिया।

प्यार में बेवफाई का हवाला देकर आरोपी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया, मुखबीर की निशानदेही पर आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसंधान में आरोपी ने हत्या का इकवालिया जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया, मामले का पर्दाफाश करने में साइबर सेल की विशेष भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed