Rajasthan: राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में धौलपुर की बेटी करेगी प्रतिनिधित्व, कोल्हापुर में खेला जाएगा मैच
Dholpur: कुछ महीने पहले भी दिव्या ने ओपन टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दिव्या ने अपने कठिन परिश्रम से न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
विस्तार
कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में धौलपुर जिले की बेटी दिव्या परमार का चयन राजस्थान टीम में हुआ है। टीम कोल्हापुर के लिए रवाना हो चुकी है और 25 अप्रैल से अपने मुकाबलों की शुरुआत करेगी।
दिव्या परमार धौलपुर जिले के तसीमों गांव की निवासी हैं। उन्होंने मां भगवती विद्या पीठ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। फुटबॉल के प्रति उनका जुनून बचपन से ही रहा है। दिव्या के पिता ने बताया कि उन्हें खेल की प्रेरणा अपने पिता से ही मिली, जो स्वयं भी फुटबॉल से जुड़े रहे हैं। गांव के ही फुटबॉल कोच की देखरेख में नियमित अभ्यास कर दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया।
पढ़ें: हनुमान बेनीवाल का केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला, 26 अप्रैल से आंदोलन का एलान; जानें
कुछ महीने पहले भी दिव्या ने ओपन टूर्नामेंट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था। सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दिव्या ने अपने कठिन परिश्रम से न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष गुरमीत मान, सचिव संदीप राणा, शहीद क्लब तसीमों के कोच कुलदीप परमार, बंटी परमार और असलम खान ने दिव्या की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गुरमीत मान ने कहा कि दिव्या धौलपुर की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और आने वाले समय में और भी बेटियां खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करेंगी।