सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: The leader of the cyber thug gang was arrested from Noida

Dholpur: साइबर ठग गैंग का सरगना नोएडा से गिरफ्तार, कई राज्यों में 28 करोड़ की ठगी की वारदातों को दे चुका अंजाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Jun 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: साइबर ठग भोले भाले लोगों को जाल में फंसा कर खुद के अकाउंट में पैसा जमा करा लेते हैं। पैसा जमा होने के बाद फर्जी वेबसाइट पर भी उसकी डिटेल्स दिखाते हैं। कुछ समय के पश्चात अकाउंट और वेबसाइट दोनों को बंद कर देते हैं।

Dholpur: The leader of the cyber thug gang was arrested from Noida
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 28 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपी सागर चौधरी को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी तादात में एटीएम कार्ड पासबुक मोबाइल एवं चेक बुक बरामद की है।

Trending Videos


सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक धौलपुर सुमित मेहरड़ा के निर्देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साइबर पुलिस थाने पर एक परिवादी ने 12 सितंबर 2024 को एक परिवाद पेश किया था। परिवाद में आरोप था कि उसके साथ स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर करीब 22 लाख की ठगी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर पुलिस ने कार्रवाई कर परिवादी के खाते से जिन बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की गई उन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया। बैंकों से अकाउंट के संबंध में जानकारी ली गई। अनुसंधान में सागर चौधरी पुत्र ऋषि कुमार चौधरी निवासी खैरा जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को चिन्हित किया गया। साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर ठग गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिनके संदर्भ में पुलिस पूछताछ कर रही है।

पढ़ें: पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपी किए गिरफ्तार, पीड़ित पर कुल्हाड़ी और डंडों से किया गया था हमला

स्टॉक मार्केट में धन दो से तीन गुना करने का देते हैं लालच
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया साइबर ठग टेलीग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया के अन्य बैनरों पर ग्रुप बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश कराकर धन राशि 2 से 3 गुना करने का लालच देते हैं। सोशल मीडिया के ग्रुपों पर साइबर ठग गेंग के अन्य सदस्य धन दो से तीन गुना करने के स्क्रीनशॉट डाल देते हैं। जिसे देखकर अन्य लोग लालच में फ़स जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।

अकाउंट में पैसा जमा होने के बाद कर देते बंद
साइबर ठग भोले भाले लोगों को जाल में फंसा कर खुद के अकाउंट में पैसा जमा करा लेते हैं। पैसा जमा होने के बाद फर्जी वेबसाइट पर भी उसकी डिटेल्स दिखाते हैं। कुछ समय के पश्चात अकाउंट और वेबसाइट दोनों को बंद कर देते हैं।

सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया साइबर ठग गेंग के सरगना सागर चौधरी के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल, 33 एटीएम कार्ड, 6 चेक बुक 17 बैंक पासबुक, तीन डायरी जिनमे 28 करोड़ का हिसाब मिला है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी देश के विभिन्न प्रदेशों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अनुसंधान में ठगी की अन्य वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed