सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Three bike riders died in collision with vehicle on Agra Mumbai National Highway

Dholpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से देवर-भाभी और भतीजी की मौत, भतीजा गंभीर, बाइक से डंडोली जा रहे थे चारो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 12 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर, भाभी और भतीजी को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक भतीजा दूर गिरकर बच गया।

Dholpur: Three bike riders died in collision with vehicle on Agra Mumbai National Highway
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले के मनियां थाना इलाके में बुधवार दोपहर को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित सुआ का बाग चौराहे के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार देवर भाभी और भतीजी-भतीजा को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा दूर जाकर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर मनियां अस्पताल की मोर्चरी पर रखवा दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र राकेश अपनी भाभी 21 वर्षीय नूतन उर्फ नत्थो पत्नी सोनू और भतीजी 7 वर्षीय अनुष्का एवं एक भतीजे को बाइक पर बिठाकर मनियां के डंडोली गांव में किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही सुआ का बाग चौराहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में विकास, नूतन एवं अनुष्का की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्चा दूर जाकर गिर गया, जिससे वह बाल बाल बच गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे को देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामनरेश मीणा घटनास्थल पर पहुंच गए। तीनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से मनियां के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया। घटना से पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद घटना की लिखित में तहरीर रिपोर्ट देने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। घटना को लेकर थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर भाभी एवं एक भतीजी की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। हाईवे पर नाकाबंदी पॉइंट लगाए गए हैं। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं। आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही जान पर पड़ी भारी
हादसे की वजह लापरवाही मानी जा रही है। बाइक सवार विकास बिना हेलमेट लगाए हुए परिवार के तीन सदस्यों को बाइक पर बिठाकर ले जा रहा था। बाइक पर हेलमेट लगाना अनिवार्य है। अगर बाइक सवारों पर हेलमेट होता एवं सीमित सवारियां होती तो शायद हादसा टल भी सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed