सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Tragic road accident on NH 11B sleeper coach bus hits tempo 12 killed

Rajasthan: धौलपुर में दर्दनाक हादसा, स्लीपर कोच बस ने टेंपो को मारी टक्कर, आठ बच्चों और महिलाओं समेत 12 की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 20 Oct 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के धौलपुर में शनिवार देर रात एक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक स्लीपर कोच बस ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई।

Dholpur: Tragic road accident on NH 11B sleeper coach bus hits tempo 12 killed
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग एक भात कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में आठ बच्चों और तीन महिलाओं समेत 12 लोग शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी बताएं जा रहे हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर शव ही शव बिखर गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाड़ी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के करीम गुमट में रहने वाले नहून और जहीर परिवार के करीब 14 लोग बरौली गांव में एक रिश्तेदार के यहां भात समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब 11:30 बजे यह सभी लोग टेंपो से वापस लौट रहे थे, इस दौरान नेशनल हाईवे-11 बी पर सुन्नीपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। यह बस धौलपुर से जयपुर जा रही थी। तेज रफ्तार बस की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्क्ट ने जांच के बाद 12 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
हादसे में 13 वर्षीय आसमा पुत्री बंटी, 35 वर्षीय बंटी पुत्र गफफो, 7 वर्षीय सलमान पुत्र बंटी, 5 वर्षीय साकिर पुत्र बंटी, 9 वर्षीय दानिश पुत्र जहीर, 5 वर्षीय असीम का पुत्र, 30 वर्षीय जरीना पत्नी नहनू, 10 वर्षीय आशियाना पुत्री नहनू, 8 वर्षीय सुखी पुत्री नहनू, 9 बर्षीय सानिज पुत्र नहनू की घटना स्थल पर मौत हुई है। वहीं, जिला अस्पताल रेफर किए गए घायलों में 34 बर्षीय महिला जुली ने रास्ते में दम तोड़ दिया है। मृतकों में एक अन्य भी शामिल है।

इनका चल रहा इलाज
हादसे में घायल 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र मलखान और 11 वर्षीय साजिद पुत्र आशिक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed