सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Two accused of Panjipura shooting case arrested

Dholpur: पंजीपुरा गोलीकांड; 10-10 हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में दलितों पर की थी फायरिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Mar 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 27 नवंबर 2023 को दलितों के साथ मारपीट कर फायरिंग की गई थी। गोली लगने से करीब 12 लोग घायल हुए थे।

Dholpur: Two accused of Panjipura shooting case arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बहुचर्चित पंजीपुरा गोलीकांड मामले में कंचनपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 27 नवंबर 2023 को दलितों के साथ मारपीट कर फायरिंग की गई थी। गोली लगने से करीब 12 लोग घायल हुए थे। हमलावर पुलिस को गुमराह कर फरार चल रहे थे। उन्हें मुखबिर की निशानदेही पर कंचनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया पंजीपुरा गांव में 27 नवंबर 2023 को दो पक्षों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद-विवाद हुआ था। विवाद के दौरान एक पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने लामबंद होकर दलित समाज के लोगों पर मारपीट एवं फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। आरोपियों द्वारा किए गए हमले में करीब एक दर्जन पुरुष एवं बच्चे घायल हुए थे। तत्कालीन समय पर दो दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर वारदात में शामिल रहे। आरोपी 48 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र साहब सिंह निवासी पंजीपुरा और 23 वर्षीय सत्यभान उर्फ सत्तो पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी पंजीपुरा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 341, 307, 452, 504, 506, 188 एवं एससी एसटी एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी मनोज एवं सत्यभान उर्फ सत्तो की गिरफ्तारी पर धौलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद एससी एसटी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दस आरोपी पूर्व में किए गिरफ्तार
थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया बहुचर्चित पंजीपुरा मारपीट एवं गोली कांड मामले में पुलिस 10 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया करीब आधा दर्जन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनमें से दो आरोपियों को सोमवार रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है। शेष बचे आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed