{"_id":"66a87199d1d8f3c9f508f1a9","slug":"dholpur-uncontrollable-milk-tanker-rammed-into-a-house-crushing-bike-riders-angry-people-blocked-the-highway-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बेकाबू दूध का टैंकर बाइक सवारों को कुचलते हुए मकान में जा घुसा, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बेकाबू दूध का टैंकर बाइक सवारों को कुचलते हुए मकान में जा घुसा, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
Tue, 30 Jul 2024 10:23 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:23 AM IST
सार
कल देर रात दूध का एक टैंकर बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए एक मकान में घुस गया। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और अस्थाई चेकपोस्ट में आग लगा दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर सोमवार देर रात दूध से भरे बेकाबू टैंकर ने सागरपाड़ा के रहने वाले दो युवकों जगदीश (22) पुत्र हुकुमसिंह कोली और नहनो (22) पुत्र नत्थी कोली की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क किनारे कॉलोनी के एक मकान में जा घुसा। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में परिवहन विभाग की अस्थाई चेकपोस्ट में तोड़फोड़ करके आग लगा दी और हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना से नाराज लोगों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सुमित मेहरड़ा भी मौके पर पहुंच गए, जहां लोगों से समझाइश करके मामला शांत करवाया गया और दोनों शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया। पुलिस टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन