सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur Under Construction Building Roof Collapse two laborers Died Six Injured News in Hindi

Rajasthan: धौलपुर में भरभरा कर ढही निर्माणाधीन मकान की छत, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, छह बुरी तरह घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 May 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur Building Roof Collapse: बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के संत नगर सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन एक मकान की तीसरी मंजिल की छत बीती रात्रि को भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया है।

Dholpur Under Construction Building Roof Collapse two laborers Died Six Injured News in Hindi
धौलपुर में भरभरा कर ढही निर्माणाधीन मकान की छत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाड़ी शहर के संत नगर सड़क मार्ग पर स्थित नीरज कुमार के मकान का निर्माण चल रहा था। मकान के तीसरे फ्लोर पर करीब 20 मजदूर आरसीसी छत डालने का काम कर रहे थे। रात्रि करीब 12 बजे काम करते समय मकान की छत भरभरा कर ढह गई। छत के ऊपर काम कर रहे मजदूर भी नीचे गिरकर मलबे में दब गए। आधी रात को घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई।

Trending Videos


घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस एवं उपखंड प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मलबे के अंदर फंसे लोगों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में 35 वर्षीय लखन पुत्र रामचरण लोधा निवासी मूसलपुर एवं 32 वर्षीय भोला पुत्र सोहनलाल की मौत हो गई। दुर्घटना में कृपालपुत्र रामजीलाल एवं बृजमोहन पुत्र कन्हैया लाल कोली समेत आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों को बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दो मजदूरों का उपचार किया जा रहा है। अन्य मजदूरों की बेहद नाजुक स्थिति होने की वजह से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दोनों मृतक लखन एवं भोला के शव पुलिस ने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। जिनका परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे को लेकर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा ने बताया निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से हादसा हुआ है। दो मजदूरों की मौत हो चुकी है, करीब आधा दर्जन घायल हैं। हादसे के कारणों की पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed