सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Vegetable trader riding tractor trolley dies due to collision with unknown vehicle

Dholpur: ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चचेरे भाई की मौत, दूसरा गंभीर, आलू बेचने जा रहे थे मंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Feb 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा। अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

Dholpur: Vegetable trader riding tractor trolley dies due to collision with unknown vehicle
श्रीभान का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

शहर के निहालगंज थाना इलाके में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड से आगे ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गया। हादसे में चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की नाजुक हालत होने पर जिला अस्पताल से जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है। दोनों भाई मुरैना मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉली से आलू बेचने जा रहे थे।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक फूंस पुरा गांव निवासी 21 बर्षीय श्रीभान पुत्र रामवीर एवं उसके ताऊ लड़का 19 वर्षीय रामजीत पुत्र रामसहाय गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू भरकर मुरैना मंडी में बेचने जा रहे थे। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। दुर्घटना में चचेरे भाई श्रीभान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने हादसे की सूचना निहालगंज थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर घायल को इमरजेंसी में भर्ती कराया। घटना से पुलिस ने मृतक के परिजनों को अवगत कराया। 

युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदारों की जिला अस्पताल पर भीड़ जमा हो गई। उधर, घायल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर किया है। सीओ सिटी सुरेश सांखला में बताया ट्रैक्टर और अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों की मौजूदगी में डेड बॉडी का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed