सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur: Youth Congress showed black flags to convoy of Union Minister Jitendra Singh, many workers detained

Dholpur: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के काफिले को यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, कई कार्यकर्ता हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur News: पुलिस ने बताया कि करीब छह यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका में पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, यूथ कांग्रेस नेताओं ने अपने विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया। पढ़ें पूरी खबर...।

Dholpur: Youth Congress showed black flags to convoy of Union Minister Jitendra Singh, many workers detained
मंत्री जितेंद्र सिंह के काफिले को काले झंडे दिखाने पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ यूथ कांग्रेस का आक्रोश मंगलवार को धौलपुर में खुलकर सामने आया, जब केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह के दौरे के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब मंत्री पुलिस लाइन से नगर परिषद ग्राउंड में नव-निर्मित विज्ञान केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से गुजर रहे थे।

Trending Videos

 
अचानक रास्ते में लहराए काले झंडे, पुलिस ने लिया काबू
जगदीश तिराहा चौराहे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। जैसे ही मंत्री का काफिला वहां से गुजरा, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए काले झंडे लहराना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने “वापस जाओ” और “जनविरोधी सरकार नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Raj E-Vault: ई-वॉल्ट में रख सकेंगे मकान रजिस्ट्री से लेकर फायर NOC तक के दस्तावेज; और क्या सुविधाएं बढ़ेंगी?
 
मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत स्थिति संभाली और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, करीब छह यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका में पकड़ा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, यूथ कांग्रेस नेताओं ने अपने विरोध को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया और कहा कि यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और युवाओं की बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर किया गया था।
 
विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, विद्यार्थियों से संवाद
इधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने धौलपुर विज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। यह विज्ञान केंद्र राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के सहयोग से सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। उद्घाटन के बाद मंत्री ने विज्ञान केंद्र का अवलोकन किया और वहां मौजूद विद्यार्थियों से संवाद किया।
 
उन्होंने छात्रों के विज्ञान प्रयोगों को देखकर उनकी रचनात्मकता की सराहना की और कहा कि यह केंद्र बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान केंद्रों की स्थापना से दूरदराज और आकांक्षी जिलों में भी नवाचार और शोध की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021: पेपर लीक मामले में नया मोड़, पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा का भांजा गिरफ्तार
 
पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नवाचार पर बल
इस अवसर पर मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। बाद में टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है, और चंद्रयान-3 जैसे मिशनों ने भारत की वैज्ञानिक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित किया है।
 
उन्होंने कहा कि विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार कर राज्य के अन्य जिलों में भी विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
 
प्रभारी मंत्री ने जताया भरोसा
राज्य प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि विज्ञान केंद्र बच्चों को न सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें तकनीकी और डिजिटल युग से जोड़ने में भी मदद करेगा। यह केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का सशक्त माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed