{"_id":"67b88f4e657d2f88c10283af","slug":"dowry-murder-dholpur-hello-papa-these-people-will-kill-me-today-woman-killed-and-burnt-in-haystack-for-dowry-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dowry Murder: हैलो मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो यह मुझे मार देंगे...महिला को मारकर भूसे के ढेर में जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dowry Murder: हैलो मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो यह मुझे मार देंगे...महिला को मारकर भूसे के ढेर में जलाया
Fri, 21 Feb 2025 08:06 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:06 PM IST
सार
Rajasthan Crime: धौलपुर जिले में सैपऊ थाना क्षेत्र के नुनहेरा गांव में दहेज की खातिर एक महिला की हत्या कर उसके शव को भूसे के कूप में जलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में सैपऊ क्षेत्र के नुनहेरा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला नीरज पत्नी कमल किशोर जाटव की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बच्चों की इस मां को उसके ससुरालीजनों ने हत्या के बाद उसके शव को गुपचुप तरीके से भूसे के कूप में जलाकर घर से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना अधिकारी वीरेंद्र मीणा, एएसआई अजय सिंह घटना की जांच में जुटे हुए हैं। परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के घुसियाना गांव निवासी मृतक बेटी के पिता भगवानदास ने बताया कि उसकी दो बेटी नीरज और प्रीति की एक ही घर में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों के द्वारा उन्हें दहेज की मांग करते हुए तंग परेशान किया जाता था। दहेज की खातिर उनकी एक बेटी नीरज की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतका के भाई मनोज ने बताया कि घटना से पूर्व बहन ने फोन कर पिता से कहा था कि मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो यह मुझे मार देंगे और जब पीहर पक्ष के लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी शव का भूसे के ढेर में जला हुआ मिला। उसकी दूसरी बहन प्रीति पत्नी मनीष ने बताया कि ससुरालीजन उसे भी मारने के लिए आए थे। लेकिन उसके द्वारा गेट बंद कर लेने से उसकी जान बच गई है।
पूरे घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसपी सुमित मेहरडा, एडिशनल एसपी हवा सिंह, सीओ अनूप सिंह, एसएचओ वीरेंद्र मीणा ने घटना का जायजा लिया है। पुलिस हर एंगल पर अनुसंधान में जुटी हुई है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सा टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने जली हुई चिता के पास पहुंच साक्ष्य जुटाए गए हैं।