सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Gausevak injured in firing by cow smugglers in Dholpur

Dholpur: गौ तस्करों की फायरिंग से गौसेवक घायल…पुलिस ने तस्करों से जब्त किए कंटेनर; मुक्त कराए 26 गोवंश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: जब पुलिस ने कंटेनर को रोकने के लिए इशारा किया तो उसमें सवार लोग कंटेनर को छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस ने जब्त कंटेनर में से 26 गोवंश मुक्त कराये हैं, जिनको गौशाला भेजा जा रहा है।

Gausevak injured in firing by cow smugglers in Dholpur
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड की कंचनपुर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात बजरंग दल और गौ रक्षा दल की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए गोवंश से भरे एक कंटेनर को जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी कंटेनर को छोड़कर मौके से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने कंटेनर में से 26 गोवंश मुक्त कराए हैं, जिन्हें गौशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos


हालांकि इस बीच गौवंश से भरे कंटेनर का बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा पीछा करते समय तस्करों ने फायरिंग कर दी। जहां बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को पैर में गोली लग गई। फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंचनपुर थाना अधिकारी फतेह सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे के करीब गौ रक्षा दल और बजरंग दल के लोगों ने सूचना दी कि कंचनपुर की तरफ एक कंटेनर यूपी नंबर का आ रहा है। जिसमें गोवंश भरा हुआ है। यह गोवंश यूपी के हाथरस और मथुरा मंडी में गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। पुख्ता सूचना पर तुरंत पुलिस ने एक्टिव होते हुए अस्पताल के पास चौराहे पर नाकाबंदी की।

इस दौरान बाड़ी की ओर से आता हुआ कंटेनर दिखा। जब पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया तो उसमें सवार लोग कंटेनर को छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस ने जब्त कंटेनर में से 26 गोवंश मुक्त कराये हैं, जिनको गौशाला भेजा जा रहा है। वहीं इस दौरान आरोपियों का पीछा करते समय बजरंग दल के कार्यकर्ता तसीमों निवासी शिवप्रताप के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed