सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   groom hand shook while applying vermilion in his hairline and the bride refused to marry him In Dholpur

Rajasthan: मांग में सिंदूर भरते वक्त दूल्हे का कांपा हाथ…देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार; बेरंग लौटी बरात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 08 Mar 2025 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: शादी संपन्न होने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने अचानक दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। दुल्हन के निर्णय से समारोह में सभी भौचक्के रह गए। आइये पूरा मामला समझते हैंं।
 

groom hand shook while applying vermilion in his hairline and the bride refused to marry him In Dholpur
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां मंडप में दूल्हे के हाथ कांपने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन को पुलिस ने भी मनाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने अपना फैसला नहीं बदला। दूल्हे को बेरंग बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।



बता दें कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक शादी संपन्न हो जाने के बाद विदाई के वक्त दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के हाथ कांपने की बात कहते हुए शादी तोड़ दी। दुल्हन के इस फैसले से हड़कंप मच गया मामले को बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां आखिर में बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर दुल्हन दीपिका पुत्री गिरीश कुमार ने बताया कि उसकी शादी करौली जिले के कल्याणी गांव के रहने वाले प्रदीप पुत्र रामजीलाल के साथ तय हुई थी। शादी के तय होने के बाद शुक्रवार को दूल्हा प्रदीप अपनी बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बरात के घर पहुंचने के बाद शादी की सभी रस्में निभाई गई।
विज्ञापन
Trending Videos




दुल्हन ने बताया कि मांग भरने के दौरान दूल्हे के हाथ कांपने लगे। जिस वजह से दूल्हा उसकी मांग नहीं भर पाया। वहीं दुल्हन के लगाए आरोपों पर दूल्हा प्रदीप ने बताया है कि दुल्हन उसे पर गलत आरोप लगा रही हैं। तीन बार दूल्हा देखने के बाद शादी तय हुई थी। दुल्हे ने दुल्हन पक्ष पर बिना वजह के दुल्हन की विदाई ना करने के आरोप लगाए हैं।

वहीं मामले को लेकर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल गिरीश कुमार ने बताया कि दुल्हन के मना करने के बाद दोनों पक्षों की समझाइश भी की गई। समझाइश के बाद भी दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed