सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Honey trap accused Omkar Thakur with Rs 20,000 bounty on his head arrested

Dholpur: हनी ट्रैप का आरोपी 20000 का इनामी बदमाश ओमकार ठाकुर गिरफ्तार, युवक को फंसाकर की थी दो लाख की ठगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Apr 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: जिले की बसेड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप के आरोपी 20000 के इनामी बदमाश ओमकार ठाकुर को हरजूपुरा गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक युवती के साथ मिलकर एक युवक को हनी ट्रैप का शिकार बनाकर दो लाख की ठगी की थी।

Honey trap accused Omkar Thakur with Rs 20,000 bounty on his head arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बसेड़ी थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा ने बताया स्थानीय पुलिस थाने पर 31 दिसंबर 2024 को हनी ट्रैप से संबंधित एक आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 21 दिसंबर 2024 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसे उसने स्वीकार कर लिया था। फ्रेंड लिस्ट में जुड़ने के बाद युवती से संवाद शुरू हो गया। बातचीत के दौरान दोनों की वीडियो कॉल से बातचीत हो गई। युवती ने बातों में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए धौलपुर शहर में बुला लिया था। 29 दिसंबर 2024 को पीड़ित धौलपुर में युवती से मिलने पहुंच गया था।
Trending Videos


जहां दोनों ने एक होटल में कमरे को बुक कर लिया और सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती ने युवक से 4 लाख की डिमांड कर पैसे नहीं देने पर रेप के मुकदमा में फंसाने की धमकी दे डाली। आगे बताया मुकदमा में फंसने की वजह से 2 लाख युवक ने अपने घर से मंगा लिए। इस षड्यंत्र के पीछे करीब पांच लोग काम कर रहे थे। पैसे लेने के लिए 22 वर्षीय ओमकार ठाकुर पुत्र विजय सिंह ठाकुर निवासी हरजूपुरा आ गया। आरोपी को 2 लाख सुपुर्द कर दिए इसके बाद आरोपी ने 2 लाख की और डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उद्योग नगर पुलिस ने कृषि उपज मंडी में चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

इस घटना के बाद पीड़ित युवक के परिजन बसेड़ी पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के बाद पुलिस ने हनी ट्रैप के मुख्य आरोपी ओमकार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मीणा ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा 20000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया हनी ट्रैप की घटना में शामिल आरोपी प्रहलाद, हजारी, पंकज एवं मोनू को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed