{"_id":"664f31995c01d57f5107da08","slug":"once-again-the-arrogance-of-congress-mla-sanjay-jatav-came-to-the-fore-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बसेड़ी विधायक की दबंगई, शराब ठेकेदार के सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला; नगदी लूटने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बसेड़ी विधायक की दबंगई, शराब ठेकेदार के सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला; नगदी लूटने का भी आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 23 May 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक संजय जाटव की फिर एक बार दबंगई सामने आई है। सरमथुरा कस्बे में बुधवार रात्रि को शराब की दुकान बंद कर ऑफिस कैश जमा करने जा रहे सेल्समैन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर 1 लाख 90 हजार रुपए की लूट करने का मामला सामने आया है।
घायल पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
विधायक संजय जाटव के खिलाफ सरमथुरा पुलिस थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में पीड़ित शराब सेल्समैन सचिन शर्मा पुत्र बृजेश कुमार शर्मा निवासी राजाखेड़ा ने बताया कि 22 मई 2024 की रात्रि को समय लगभग 8:00 बजे शराब की दुकान को बंद कर कैश को जमा कराने ऑफिस जा रहा था।
Trending Videos
पीड़ित ने आरोप लगाया के करौली बस स्टैंड के पास विधायक संजय जाटव एवं उनके सहयोगी बुद्ध प्रकाश उर्फ मास्टर, समय सिंह मीणा समेत दो लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आ गए। बस स्टैंड के पास गाड़ी से उतरकर सभी आरोपियों ने घेर लिया। विधायक संजय जाटव एवं उसके साथियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान संजय जाटव ने धारदार हथियार से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक एवं उसके सहयोगी मारपीट कर 1 लाख 90 हजार की राशि को छीन कर मौके से फरार हो गए। घायल सेल्समैन सचिन शर्मा ने विधायक संजय जाटव समेत उनके सहयोगियों के खिलाफ मारपीट एवं लूट का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। सरमथुरा थाना प्रभारी गौरव कुमार सैन ने बताया बुधवार रात्रि को वाइन सेल्समैन के साथ मारपीट की घटना हुई है।
सेल्समैन के सिर में गंभीर चोटें आई है। घायल ने विधायक संजय जाटव समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल का पुलिस द्वारा मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।