सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   PM Modi Rajasthan Visit Updates BJP Public Meeting in Karauli Dholpur Lok Sabha Election News in Hindi

RJ Lok Sabha Polls: 'मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ...'; पीएम ने करौली में कांग्रेस पर किया करारा वार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर-करौली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi in Karauli Dholpur Speech Highlights: राहुल गांधी की बीकानेर में सभा के बाद करौली-धौलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई। इसमें मोदी ने ईआरसीपी, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ईआरसीपी का बड़ा लाभ करौली-धौलपुर को भी मिलेगा। यह इसलिए हल हुआ, क्योंकि हरियाणा में भी हमारी सरकार है और केंद्र में भी हम बैठे हैं।

PM Modi Rajasthan Visit Updates BJP Public Meeting in Karauli Dholpur Lok Sabha Election News in Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करौली-धौलपुर लोकसभा पहुंचे। बीजेपी ने यहां इंदू देवी जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात से आता हूं, पानी की दिक्कतों को भली भांति समझता हूं। हम हाथ जोड़कर बैठे नहीं रहते। मोदी बोले, कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का काम किया। बीजेपी ने उसे जवाबदेही मानकर पूरा किया। मोदी ने कहा कि आने वाले सम में यहां घर-घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने नौकरियों में भी लूट के मौके तलाशे। कांग्रेस के राज में पेपर लीक इंडस्ट्री तैयार हो गई। मोदी ने गारंटी दी कि मोदी की सरकार आएगी तो पेपर लीक माफिया जेल जाएंगे। मोदी ने पूछा कि बताइए कि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है कि नहीं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी आराम करने के लिए नहीं पैदा हुआ है। मैं काम करने के लिए पैदा हुआ हूं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इंडी अलायंस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग मोदी को कितनी गालियां दे दें, लेकिन जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा। यह मोदी की गारंटी है। मोदी ने का कहा कि करौली-धौलपुर की यह धरती भक्ति और शक्ति की धरती है। यह उस बृज का क्षेत्र है, जहां की रज भी सर पर धारण करते हैं। यहां आपका यह आर्शीवाद देश के लिए बड़ा संदेश है। चार जून को क्या परिणाम होगा, वह आज करौली में स्पष्ट दिख रहा है। करौली बता रहा है, चार जून 400 पार। पूरा राजस्थान कह रहा है…फिर एक बार मोदी सरकार। 2024 का लोकसभा चुनाव, कौन सांसद बनेगा या कौन नहीं बन सकता है, इसके लिए नहीं है। यह चुनाव विकसित भारत को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। समस्याओं के आगे कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए। कांग्रेस दशकों को तक गरीबी हटाओ का नारा देती रही, लेकिन मोदी ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकालने का काम किया है।



पीएम ने इन योजनाओं का किया जिक्र
पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि करौली-धौलपुर के सवा तीन लाख किसानों के खातों में 700 करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए हैं। करौली में 80 हजार से ज्यादा किसानों को पशुओं के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा टीके मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए हैं। राजस्थान में मोटा अनाज होता है। पहले मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों को कोई पूछता नहीं था। हमने दुनिया को बताया कि हमारा मोटा अनाज सुपर फूड है। आज वही मोटा अनाज श्री अन्न के रूप में जाना जा रहा है। पिछले वर्ष अमेरिका में व्हाइट हाऊस में मुझे निमंत्रण मिला। वहां भोज में सब कुछ वेजिटेरियन था और वहां हमारा मोटा अनाज भी था। इससे राजस्थान के किसानों को बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है। एनडीए सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया, जिसमें पक्के घर, शौचालय और उज्ज्वला सिलेंडर की बात कही। उन्होंने कहा कि अब हम देश में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम कर रहे हैं। मोदी ने पूछा कि यह काम पहले होने चाहिए थे कि नहीं होने चाहिए थे।

सीएम भजनलाल शर्मा बोले, मोदी ने देश बचाने का काम किया
कोरोना की महामारी में पूरी दुनिया घबराई थी। लोग कहते थे कि इतना बड़ा जनसंख्या वाला देश भारत का क्या होगा? लेकिन प्रधानमंत्री ने हमारे देश को बचाने का काम तो किया, बल्कि दुनिया के 100 देशों को वैक्सीन देने का काम किया। रक्षा सौदों में हम विदेश पर निर्भर रहते थे। आज हम रक्षा सौदे में पूरा सामान बनाने का काम करते हैं और हमारे मित्र देशों की जरूरत भी पूरी हो रही है। अब शिक्षा और मेडिकल के क्षेत्र में भी हम आगे हैं। वंदे भारत 2019 में पहली बार शुरू की और आज सभी प्रदेश इससे जुड़ चुके हैं। हमारे पूर्वी राजस्थान में सबसे बड़ी समस्या पानी की थी। प्रधानमंत्री ने ईआरसीपी जैसी योजना को पूरा करने का काम किया है। यहां 21 जिलों में पीने का पानी भी मिलेगा और दो लाख 80 हजार हेक्टेयर सिंचाई के लिए भी मिलेगा।

मोदी बोले, इस बार जब 19 तारीख को वोट देने जाएं तो बटन ऐसे दबाइए ताकि पापियों को सजा देने संतोष मिले
मोदी ने कहा कि आज मैं आपको कांग्रेस का महापाप बताता हूं, जो उन्होंने राजस्थान के सम्मान और पहचान के साथ खिलवाड़ किया था। कांग्रेस ने राजस्थान में तुष्टिकरण का खेल खेला। यह वह धरती है, जो मदन मोहन जी के विग्रह के लिए बलिदान देने के लिए तैयार हो गई। उसी धरती पर कांग्रेस मंदिरों को गिराने के लिए तैयार हो गई। यहां राम मंदिर की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई। जिस धौलपुर ने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे। उसी राम मंदिर पर कांग्रेस के लोग कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इनकी साथी पार्टी सनातन को नष्ट करने की बात करते हैं और कांग्रेस वाले मौन खड़े रहते हैं। इस बार जब 19 तारीख को वोट देने जाएं तो बटन ऐसे दबाइए ताकि पापियों को सजा देने संतोष मिले।

पीएम ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने पूछा कि कश्मीर से 370 हट गया तो इसमें राजस्थान का क्या वास्ता। मैं उन्हें जवाब देता हूं, कांग्रेस नेता समझ लें कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछो कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता। इस मिट्टी के शहीदों की समाधियां तुम्हे बताएंगी कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता। लोग राणा प्रताप की धरती से पूछते हैं कि कश्मीर से बाकी देश का क्या वास्ता। यह वही कांग्रेस है जिसने कच्चातिवु टापू श्रीलंका को दे दिया। इनके नेता बेशर्मी से कहते हैं कि वहां कोई रहता है क्या। कोई नहीं रहता तो क्या उसे आप दे देंगे। देश का एक खाली हिस्सा सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं, कांग्रेस का इतिहास ही नहीं बल्कि इसके इरादे भी खतरनाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed