{"_id":"67fe2ee009d7fb918c027bb4","slug":"prabhat-ferry-organized-on-dholpur-district-foundation-day-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हुए शामिल; ADM भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी का आयोजन, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे हुए शामिल; ADM भी रहे मौजूद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 15 Apr 2025 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: स्थापना दिवस के मौके पर प्रभातफेरी में में बड़ी तादाद में स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस रैली के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ 'क्लीन धौलपुर, ग्रीन धौलपुर' के नारे लगाए।
प्रभात फेरी का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
धौलपुर जिला स्थापना दिवस के मौके पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। एडीएम धौलपुर ने इस प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
Trending Videos
शहर के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी साधना शर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजय बघेल और शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय मौजूद रहे। जिला फुटबाल संघ के सचिव संदीप राणा और न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रभातफेरी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: नरवाई जलाने वालों पर प्रशासन की सख्ती, जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई एफआईआर
रैली के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ 'क्लीन धौलपुर, ग्रीन धौलपुर' के नारे लगाए। गौरतलब है कि धौलपुर को 1982 में जिले का दर्जा मिला था। आज इस ऐतिहासिक दिन को जिला स्थापना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।