{"_id":"65e85d4c4680f6c5770d4107","slug":"protest-by-bahujan-samaj-party-workers-in-dholpur-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, शिक्षिका हेमलता को बहाल करने की कर रहे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, शिक्षिका हेमलता को बहाल करने की कर रहे मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: बारां जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई की शिक्षिका द्वारा 26 जनवरी के अवसर पर ज्ञान की देवी सरस्वती माता की तस्वीर नहीं लगाए जाने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा शिक्षिका को निलंबित किए जाने के बाद लगातार विरोध देखा जा रहा है। जिस विरोध का असर धौलपुर जिले में भी देखा गया है।
प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला अध्यक्ष अमर सिंह बंसीवाल ने बताया बारां जिले की किशनगंज तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र पर्व मनाया जा रहा था। स्कूल की शिक्षिका हेमलता वैरवा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह एवं सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाई थी, लेकिन आयोजन में कुछ मनुवादी लोग पहुंच गए। जिन्होंने महापुरुषों की तस्वीर के साथ सरस्वती की तस्वीर लगाने के लिए दबाव बनाया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Trending Videos
शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग
मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ अपशब्द बोलकर उनको निलंबित किया है। जिससे दलित समाज में भारी रोष देखा जा रहा है। उन्होंने बताया राजस्थान प्रदेश का दलित समाज घटना से भारी आहत है। दलित समाज द्वारा घटना की निंदा की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से शिक्षिका हेमलता वेरवा को बहाल करने के साथ शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन