{"_id":"65e2b27598f9dfed04094acf","slug":"rajasthan-news-after-a-break-bharat-jodo-nyay-yatra-resumes-today-big-leaders-of-the-state-will-participate-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हफ्ते भर विराम के बाद आज फिर शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रदेश के बड़े नेता हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हफ्ते भर विराम के बाद आज फिर शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रदेश के बड़े नेता हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: सात दिन के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धौलपुर से फिर से शुरू हो गई। यह यात्रा धौलपुर से निकलकर दोपहर बाद मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सप्ताह भर के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धौलपुर शहर से पुन: शुरू हुई। यह यात्रा दोपहर बाद मप्र के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। 25 फरवरी को धौलपुर पहुंचने के बाद यात्रा ने 7 दिन का विराम लिया था और राहुल गांधी धौलपुर से वापस दिल्ली लौट गए थे। अब 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू हो रही है।
Trending Videos
कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोथपुरा गांव पहुंची थी लेकिन फिर यात्रा ने 7 दिन का विराम लिया था। अब शनिवार को फिर से न्याय यात्रा शुरू हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, कांग्रेस के नेता सुखविंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत ढेरों पार्टी समर्थक शामिल हुए। अब यह यात्रा धौलपुर से निकलकर दोपहर बाद मप्र के सीमावर्ती जिले मुरैना में प्रवेश करेगी, जहां मप्र के नेता यात्रा की अगवानी करेंगे।