सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Rajasthan News: Brother kills sister and 11-month-old nephew in Dholpur

Rajasthan News: धौलपुर में खौफनाक हत्याकांड, भांजे को ट्रेन के आगे फेंक कर काट दी बहन की गर्दन, जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Jun 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्विंकल की लव मैरिज से नाराज नाबालिग भाई ने बदला लेने के लिए जीजा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने पहले गला रेतकर महिला की हत्या की और फिर मासूम की गला दबाकर जान ली।

Rajasthan News: Brother kills sister and 11-month-old nephew in Dholpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भाई और ट्विंकल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर 17 जून 2025 को एक महिला और 11 महीने के मासूम बच्चे की डेड बॉडी मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दोनों मां बेटे की निर्मम हत्या की गई थी। इस हत्याकांड का कातिल मृतका का नाबालिग छोटा भाई और जीजा निकला है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि 17 जून 2025 को सुबह के समय धौलपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 11 महीने के मासूम का शव दो टुकड़ों में मिला था। जिसके 8 घंटे बाद शाम को एक महिला का शव एफसीआई गोदाम के पीछे मिला। महिला के गले पर ब्लेड से काटने के निशान मिले। मामले की गंभीरता को देख घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर अनुसंधान के बाद पुलिस को मौके पर दो बैग भी मिले। जिनमें महिला के साथ एक बच्चे के भी कपड़े मिले थे। बैग में पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची भी मिली। जिन नंबरों पर पुलिस ने बात की तो महिला की पहचान यूपी के आगरा के तेरहा गांव निवासी 22 बर्षीय ट्विंकल पुत्री श्रीकुमार के रूप में हुई। पर्ची में मिले मोबाइल नंबर से महिला के पति विपिन यादव को फोन किया। जिससे दोनों की पहचान हुई।

पुलिस के बुलाने पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया महिला और बच्चे की पहचान होने के बाद घटना से मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष को अवगत कराया। पुलिस के बुलाने के बावजूद भी एक भी पक्ष पुलिस के पास नहीं पहुंचा। ऐसे में पुलिस की शक की सुई हत्या की तरफ गई। पुलिस ने साइबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों से इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। महिला ट्विंकल की हत्या उसके छोटे नाबालिग भाई एवं बड़ी बहन के पति 29 वर्षीय मिथुन पुत्र राम लखन निवासी अंकित विहार कॉलोनी धौलपुर ने धारदार हथियार से गला रेतकर की है। 11 महीने के बच्चे की गला दबाकर हत्या की, उसके बाद डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए।

ये भी पढ़ें- विलुप्ति की कगार से लौटे के पर्यावरण प्रहरी, एक दशक के बाद पहली बार बड़ी संख्या में दिखाई दिए गिद्ध

लव मैरिज से नाराज था नाबालिग भाई
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया ट्विंकल और विपिन यादव पड़ोसी थे। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। दोनों में प्यार होने के बाद घर से भाग गए और लव मैरिज कर ली। इस घटना से ट्विंकल की मां बड़ी आहत हुई थी। बेटी द्वारा प्रेम विवाह करने की वजह से सदमे में उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान ट्विंकल अपने पति विपिन यादव के साथ मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर में चली गई थी। वही दोनों अपना जीवन यापन कर रहे थे। इस घटना के बाद ट्विंकल के छोटे भाई ने बदला लेने की कसम खा ली। बड़ी बहन के पति मिथुन को साथ लेकर खौफनाक घटना को अंजाम देने की रूपरेखा बना डाली।

होशंगाबाद से बहला फुसला कर लाया था छोटा भाई
सीओ मीणा ने बताया नाबालिग भाई होशंगाबाद शहर में रह रही अपनी बहन ट्विंकल के पास पहुंच गया था। कुछ दिन रुकने के बाद मथुरा घूमने की कहकर अपने साथ बहन और 11 महीने के बच्चे को साथ लेकर ट्रेन से आया था। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद नाबालिक भाई ने प्लान बदल दिया और एक दिन बड़ी बहन के पास रुकने की बात कह कर स्टेशन पर उतर गए। छोटे भाई ने प्लानिंग के तहत रेलवे स्टेशन के पास जीजा मिथुन को बुला लिया। गोदाम के पीछे ले जाकर ट्विंकल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद 11 महीने के बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। सीओ मीणा ने बताया नाबालिग को पुलिस ने निरुध्द किया है। जीजा मिथुन को कोर्ट में पेश कर पीसी डिमांड लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- आबूरोड-माउंट आबू उपखंड में बारिश का सिलसिला जारी, झाबुआ नाला ऊफान पर आने से रेवदर मार्ग बंद

हत्या को हादसा देने की थी प्लानिंग
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया मृतका के नाबालिग भाई एवं जीजा मिथुन ने बड़ी प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया है। दोनों कातिल इस ब्लाइंड मर्डर को हादसे का रूप देना चाहते थे। इसी कारण बच्चे और उसकी मां ट्विंकल की डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक के पास ही फेंका था। महिला के शरीर पर गर्दन को छोड़कर कहीं भी निशान नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने जांच का केंद्र बिंदु हत्या की तरफ रखा और पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed