सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Rajasthan News: DST raided illegal arms factory, a huge cache of weapons including one accused recovered

Rajasthan News: अवैध हथियार फैक्ट्री पर DST ने छापा मारा, एक आरोपी समेत भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: जिले के कचेलपुरा गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस की डीएसटी टीम ने यहां से भारी तादाद में हथियार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में हथियार तस्करी के बड़े मामले खुलने की संभावना है।

Rajasthan News: DST raided illegal arms factory, a huge cache of weapons including one accused recovered
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस की डीएसटी टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बाड़ी थाना क्षेत्र के कचेलपुरा गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में हथियार तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय एवं आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देशन में वांछित अपराधी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया गुरुवार रात को डीएसटी टीम प्रभारी योगेश तिवारी को मुखबिर के जरिये से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कचेलपुरा में जयवीर पुत्र सरनाम के पशुबाड़े में हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया मुखबिर की सटीक पर डीएसटी टीम एवं बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कचेलपुरा गांव पहुंचकर जयवीर के पशुबाड़े में छापेमारी की और मौके से फैक्ट्री संचालक 41 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुनहरी लाल, निवासी एटा, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस हथियार फैक्ट्री से पुलिस ने भारी तादाद में हथियारों समेत अन्य औजार बरामद किए हैं। आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर  उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, वहीं फैक्ट्री संचालित करा रहा मकान मालिक जयवीर मौके से फरार हो गया है, जिसके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। एसपी ने बताया आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हथियार तस्करी के होंगे बड़े खुलासे

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया हथियार फैक्ट्री संचालक विनोद कुमार से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। इस अनुसंधान में हथियार तस्करी के और भी बड़े मामले खुल सकते हैं। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि गिरफ्तार किया गया हथियार तस्कर धौलपुर समेत मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था। जांच के बाद सभी बदमाशों को चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed