{"_id":"65dd7b93a3b420715c0be48f","slug":"rajasthan-news-goods-worth-lakhs-destroyed-due-to-fire-in-tent-warehouse-fire-brigade-did-not-reach-on-time-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: टेंट के गोदाम में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा, समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: टेंट के गोदाम में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा, समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: रेलवे स्टेशन के पास एक टेंट के गोदाम में मंगलवार तड़के अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
टेंट के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना इलाके में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक टेंट के गोदाम में मंगलवार तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को तुरंत हादसे की सूचना दी लेकिन दमकल गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी।
Trending Videos
टेंट संचालक रामेश्वर दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार तड़के अज्ञात कारणों के चलते टेंट के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत टेंट संचालक और अग्निशमन विभाग को हादसे की सूचना दी लेकिन दमकल गाड़ी समय रहते नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने निजी स्तर पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके एक घंटे बाद दमकल गाड़ी के पहुंचने से लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंट संचालक ने बताया आग लगने से गोदाम में रखा टेंट का काफी सारा सामान जल गया, हादसे में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका और कोई भी हताहत नहीं हुआ। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।