सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Social organization asked for financial help in the market

Dholpur: हृदयांश को बचाने की मुहिम, सामाजिक संगठन ने बाजार में मांगी आर्थिक मदद, लोग कर रहे आर्थिक मदद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Mar 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्रॉफी घातक बीमारी से जूझ रहे 22 महीने के हृदयांश को बचाने की मुहिम में शहर का प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन हल्ला सरोकार मंच बाजार में उतर गया। शहर के प्रमुख बाजारों में घूम कर दान पेटी लेकर आर्थिक मदद मांगी है। शहर के दुकानदार, फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता सभी लोग दान पेटी में आर्थिक मदद दे रहे हैं।

Social organization asked for financial help in the market
हृदयांश को बचाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हल्ला सरोकार मंच के पदाधिकारी प्रमोद शर्मा एडवोकेट ने बताया मनिया थाना प्रभारी नरेश शर्मा का 22 महीने का पुत्र हृदयांश घातक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एस्ट्रॉफी से जूझ रहा है। बच्चे की कमर के नीचे का हिस्सा बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा है। चिकित्सकों के बताए अनुसार 22 महीने के बच्चे को साडे 17 करोड़ रुपए के इंजेक्शन की जरूरत है। बेश कीमती टीका लगने से बच्चे की जान बच जाएगी।

Trending Videos


उन्होंने बताया वेतन भोगी कर्मचारी के लिए साढ़े 17 करोड़ रुपए का टीका खरीदना असंभव है। 24 महीने की आयु तक बच्चे को टीका लगाया जा सकता है। इंजेक्शन खरीदने की राशि भारी भरकम होने की वजह से समाज के भामाशाह, सामाजिक संगठन, समाज सेवी संस्थाओ को आगे आना पड़ेगा। समाज के लोग एकजुट होकर आर्थिक मदद करें तो ह्रदयांस का उपचार संभव है। इसी को लेकर बुधवार को हल्ला सरोकार मंच द्वारा शहर के नागरिकों को साथ लेकर बाजारों में आर्थिक मदद मांगी है। शहर के फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता, आम नागरिक के साथ सभी लोग दान पेटी में दान देकर आर्थिक मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता और क्रिकेटर भी कर रहे अपील
22 महीने के हृदयांश को बचाने की मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता एवं क्रिकेटर्स भी शामिल हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एवं क्रिकेटर दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हृदयांश को बचाने के लिए समाज के लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। हृदयांश को बचाने के लिए समाज के लोगों द्वारा दी गई आर्थिक राशि 2 करोड़ के आसपास हृदयांश के अकाउंट में जमा हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है, समाज के लोग हृदयांश को बचाने की सकारात्मक मुहिम में सफल होंगे और बच्चे को नया जीवन मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed