सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Truck full of animal smuggling caught

Dholpur Crime News: पशुओं से भरा ट्रक पुलिस ने किया जब्त, तस्करी कर ले जाए जा रहे 53 पशु छुड़ाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 09 Mar 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur Crime News: मनिया थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने शुक्रवार रात्रि को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मनिया कस्बे में पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक ट्रक गाड़ी को पकड़ कर 53 जिंदा पशु बरामद किए हैं। जिनमें 37 भैंस एवं 16 पड्डा है। पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Truck full of animal smuggling caught
पशुओं की तस्करी से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मनिया थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश में वांछित अपराधी एवं तस्करों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार रात्रि को डीएसटी टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक ट्रक गाड़ी अनाधिकृत तरीके से पशुओं से भरी हुई धौलपुर की तरफ से उत्तर प्रदेश आगरा की तरफ जा रही है। मुखबिर की सूचना पर मनिया कस्बे के अंदर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कराई गई।

Trending Videos


धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक को अवरोध लगाकर पुलिस ने रुकवा लिया। तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर भारी तादाद में पशु ठूँस ठूँस कर पाए गए। पशुओं में 37 जिंदा भैंस एवं 16 पड्डा बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया ट्रक गाड़ी को कब्जे में लेकर पशु तस्कर 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार पुत्र पंजाब सिंह निवासी ईदगाह कॉलोनी धौलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कट्टी में कटने जा रहे थे पशु
थाना प्रभारी देवेश कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पशुओं की खरीद फरोख्त के संबंध में तस्कर द्वारा किसी भी प्रकार का दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाया है। अनुसंधान में ज्ञात हुआ है कि सभी पशु उत्तर प्रदेश के कट्टी घर में कटने के लिए जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया पशु तस्कर से पूछताछ की जा रही है। जांच में पशु तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed