{"_id":"65dc5be1e39881b1890d489c","slug":"unknown-thieves-targeted-two-grocery-shops-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: अज्ञात चोरों ने दो परचून की दुकानों को बनाया निशाना, 80 हजार की नगदी को किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: अज्ञात चोरों ने दो परचून की दुकानों को बनाया निशाना, 80 हजार की नगदी को किया पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 26 Feb 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Dholpur: सैंपऊ कस्बे के भरतपुर रोड पर रविवार रात को अज्ञात चोरों ने दो परचून की दुकानों को निशाना बनाते हुए करीब 80000 की नगदी के साथ लाखों रुपये के परचून के माल पर हाथ साफ किया है। सोमवार सुबह दुकानदारों ने देखा तो शटर के ताले टूटे थे। घटना से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुकानदार धन सिंह कुशवाह ने बताया रविवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने उसकी परचून की दुकान को निशाना बनाया है। जैक से शटर को तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। जिसके अंदर से काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट समेत कीमती परचून के सामान को चुरा लिया है। इसके अलावा नकदी को भी साफ कर दिया है। दूसरे दुकानदार शेखावत सिंह ने बताया दुकान की शटर को काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
Trending Videos
करीब 80000 की नगदी के साथ लाखों रुपए के परचून के समान को चोर चुरा कर ले गए। सोमवार सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई तो लोगों ने सूचना उनको दी थी। दुकानों के अंदर सामान बिखरा हुआ था और शटर के लॉक टूटे हुए थे। घटना की सूचना स्थानीय सैंपऊ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज
दोनों दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी है। थाना प्रभारी ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अज्ञात चोरों की पुलिस तलाश कर रही है। मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उधर कस्बा समेत इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन के साथ व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस की रात्रि गस्त व्यवस्था एवं कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं से लोगों में रोष देखा जा रहा है।