सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Villagers are angry over the demand to change Panchayat Samiti in Dholpur

Dholpur News: पंचायत समिति बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Dholpur: ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि पूर्व में ये तीनों ग्राम पंचायतें बाड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आती थीं, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से इन पंचायतों को काट-छांट कर बसेड़ी पंचायत समिति में शामिल कर दिया था।

Villagers are angry over the demand to change Panchayat Samiti in Dholpur
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धौलपुर जिले की बसेड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निधारा, धीमरी और इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी पंचायत समिति बदलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos

ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। उनका कहना है कि पूर्व में ये तीनों ग्राम पंचायतें बाड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आती थीं, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से इन पंचायतों को काट-छांट कर बसेड़ी पंचायत समिति में शामिल कर दिया था। ग्रामीणों ने उस समय भी इस बदलाव का विरोध किया था, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  '56 इंच का सीना अब छोटा हो गया'...सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने पर पीएम पर भड़के खरगे

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी तहसील और थाना बाड़ी में स्थित हैं। साथ ही बाड़ी पंचायत समिति उनके गांव से मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि बसेड़ी पंचायत समिति लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में पंचायत समिति से जुड़े कार्यों के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत निधारा, धीमरी और इब्राहिमपुर को पुनः बाड़ी पंचायत समिति में शामिल किया जाए, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में उन्हें सुविधा हो और अनावश्यक कठिनाइयों से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed