सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Fake Ghee Factory Busted Adulterated Products Sold Under Branded Names

Rajasthan News: नकली घी फैक्टरी का भंडाफोड़, ब्रांडेड नाम से बिक रहा था नकली सामान; खतरे में लोगों की सेहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: पाली ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पाली के सुमेरपुर में नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की 8 घंटे चली संयुक्त कार्रवाई में 150 टीन नकली घी, 260 किलो पैकिंग सामग्री और मशीन जब्त की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की गई है।

Fake Ghee Factory Busted Adulterated Products Sold Under Branded Names
नकली घी की पैकिंग करते हुए पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे के संजय नगर क्षेत्र में मिलावटी घी बनाने और नामी ब्रांड के नाम से बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए करीब 8 घंटे की सघन जांच के बाद भारी मात्रा में नकली घी, पैकिंग सामग्री और मशीनरी जब्त की।
Trending Videos


हानिकारक रसायनों मिलाकर तैयार हो रहा था घी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि संजय नगर स्थित एक गोदाम में पाम ऑयल और अन्य हानिकारक रसायनों को मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे सरस, अमूल, नोवा, कृष्णा और बनास जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के नाम से पैक कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से गोदाम पर दबिश दी। जांच के दौरान वहां से 15 किलोग्राम क्षमता के करीब 150 टीन नकली घी बरामद किए गए। इसके अलावा विभिन्न ब्रांडों के नाम से तैयार किए गए टेट्रा पैक में लगभग 260 किलोग्राम घी भी मौके से जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांडेड कंपनियों के लेबल मिले
कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और ब्रांडेड कंपनियों के लेबल भी मिले। साथ ही एक पैकिंग मशीन भी बरामद की गई, जिसका उपयोग नकली घी को पैक करने में किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत टीम ने घी के छह नमूने जांच के लिए लिए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाम ऑयल में अन्य रसायन मिलाकर नकली घी तैयार किया जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में इस अवैध कारोबार से जुड़े रूपसिंह जाखोड़ा का नाम सामने आया है।

ये भी पढ़ें-  कोटा में बड़ा सड़क हादसा: हैंगिंग ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
मौके पर नकली घी की पैकिंग करते हुए पर्वतसिंह और खुशाल सुथार सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं संबंधित विभाग की ओर से ट्रेडमार्क के दुरुपयोग के मामले में सुमेरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से करीब 8 घंटे तक लगातार कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार का खुलासा किया। जब्त किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ ने आमजन से अपील की है कि वे बिना बिल या संदिग्ध खाद्य सामग्री खरीदने से बचें और किसी भी प्रकार की मिलावट की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed