{"_id":"63d7b9825fc5552f9a3b0f61","slug":"former-chhabra-mla-karan-singh-rathore-openly-accepted-forgery-public-applauded-rajasthan-news-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: छबड़ा से पूर्व MLA करण सिंह राठौड़ ने खुले मंच से कबूला फर्जीवाड़ा, सभा में जनता ने बजाईं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: छबड़ा से पूर्व MLA करण सिंह राठौड़ ने खुले मंच से कबूला फर्जीवाड़ा, सभा में जनता ने बजाईं तालियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ खजुरिया गांव के बालाजी मंदिर परिसर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की नुक्कड़ सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता ने अपने पद का दुरुपयोग करने की बात खुलेआम स्वीकार की।
कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बारां जिले के छबड़ा से पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह राठौड़ ने खुले मंच से खुद के द्वारा फर्जीवाड़ा करने की बात कबूली है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने खुले मंच से कहा कि उन्होंने 45 वर्ष के युवाओं को भी बुजुर्ग बताकर उन्हें पेंशन दिलवाई है। यानी कि सरकार और अपने पद का दुरुपयोग करने की बात पूर्व विधायक ने खुलेआम स्वीकार की। उस पर सामने बैठे लोगों ने भी उनके इस कृत्य पर तालियां बजाकर हर्ष जताया।
छीपाबड़ौद पंचायत समिति खजुरिया गांव के बालाजी मंदिर परिसर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की नुक्कड़ सभा आयोजित की गई थी। सभा में लोगों को संबोधित करते हुए ही विधायक करण सिंह ने यह बात कही। यहां तक कि विधायक ने अपने द्वारा कही गई इस बात को सच बतलाने के लिए मंदिर की सौगंध तक खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
'नफरत रोकने और भाईचारा बढ़ाने के लिए की जा रही यात्रा'
राठौड़ ने ब्लॉक अध्यक्ष रेवती गेरा के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक देशभर में नफरत रोकने, अमन-चैन और भाईचारे के साथ रहने के संदेश के साथ पदयात्रा की जा रही है। उनके निर्देश पर कांग्रेस की ओर से हर गांव में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।