सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Rajasthan Sons Angry Over Father Friendship Plot Woman Murder five Arrested

Rajasthan: पिता की दोस्ती से नाराज बेटों ने महिला की हत्या की रची साजिश, फिर ऐसे हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: हनुमानगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

हनुमानगढ़ के जंक्शन क्षेत्र में महिला हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतका और एक व्यक्ति की जान-पहचान से नाराज बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Rajasthan Sons Angry Over Father Friendship Plot Woman Murder five Arrested
पांच आरोपियों हुए गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र में महिला की हत्या के चर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मृतका और एक व्यक्ति के बीच परिचय एवं बातचीत को लेकर आरोपियों में नाराजगी थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।


जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंडावाली निवासी मनोज खान उर्फ फौजी, रफीक खान उर्फ रफी, अकरम, इमरान खान उर्फ कालू और जफर हुसैन के रूप में हुई है। सभी आरोपी जंडावाली गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की जान-पहचान से नाराज थे आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका मंजीत कौर और रमजान खान के बीच परिचय था। रमजान खान के बेटे मनोज खान और रफीक खान इस संबंध से नाराज थे। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला पर हमला करने की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि घटना में चिश्तियां निवासी मंजीत कौर की मौत हो गई थी, जबकि रमजान खान घायल हो गया था।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकली थीं घर से
पुलिस के अनुसार, 4 जून को मृतका के पति जसवंत सिंह ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मंजीत कौर 3 जून को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। अगले दिन सूचना मिली कि श्रीगंगानगर रोड स्थित अग्रसेन चौक के पास कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में 3 जून की रात अग्रसेन चौक के पास मंजीत कौर के साथ मारपीट की पुष्टि हुई। इसके बाद एफएसएल टीम और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी मीनाक्षी के निर्देशन और जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों की सूचना और लगातार दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-  Rajasthan: जयपुर में इबोला का खतरा टला, युगांडा की महिला की रिपोर्ट निगेटिव; स्वास्थ्य विभाग को बड़ी राहत

एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब हत्या के पीछे के अन्य कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि वारदात के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा सके और मामले के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed