फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh News ›   Weather to change in Rajasthan Heavy rainfall expected from September 2; alert issued for several districts

राजस्थान में बदलेगा मौसम: 2 सितंबर से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; मौसम विभाग ने क्या कहा?

Mon, 31 Aug 2026 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 31 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

राजस्थान में 2 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के असर से कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में तेज बारिश हो सकती है। कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Weather to change in Rajasthan Heavy rainfall expected from September 2; alert issued for several districts
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसम तंत्र के प्रभाव से 2 सितंबर से एक बार फिर बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तंत्र विकसित हो रहा है, जिसके 2 सितंबर तक राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिलों में बढ़ेगी बारिश
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, नए मौसम तंत्र के प्रभाव से 2 और 3 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। कोटा, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पीला और नारंगी अलर्ट जारी किया है। वहीं जयपुर, अजमेर और दौसा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 3 सितंबर के बाद इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी बारिश कई फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed