पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Yamuna Water Project Historic MoU in Delhi Today to Bring River Water to Rajasthan's Shekhawati

Yamuna Water Project: 30 साल पुराने यमुना जल समझौते पर आज दिल्ली में एमओयू; शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

Mon, 29 Jun 2026 08:23 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 29 Jun 2026 08:23 AM IST
सार

करीब 30 साल पुराने यमुना जल समझौते को आज नई दिल्ली में एमओए के जरिए अंतिम रूप मिलेगा। इससे शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं को पेयजल व सिंचाई के लिए यमुना का पानी मिलेगा।

विज्ञापन
Yamuna Water Project Historic MoU in Delhi Today to Bring River Water to Rajasthan's Shekhawati
यमुना जल समझौता - फोटो : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन

विस्तार

करीब 30 वर्षों से लंबित यमुना जल परियोजना आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचने जा रही है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, राजस्थान और हरियाणा सरकार के बीच 17 फरवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय एमओयू के बाद अब परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन को लेकर मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली रवाना होंगे सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सोमवार सुबह 8:30 बजे जयपुर से दिल्ली रवाना होंगे। नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-3 में सुबह 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में यमुना जल परियोजना के क्रियान्वयन संबंधी एमओए पर हस्ताक्षर होंगे। पिछले सप्ताह दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में एमओए के मसौदे पर सहमति बनी थी, जिसके बाद अब समझौते को औपचारिक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय गृह सचिव सहित केंद्र और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- पुणे मर्डर केस: सिया को जोधपुर-उदयपुर घुमाता रहा चेतन, शादी से पहले देखा था डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल


यमुना जल परियोजना के तहत राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों तक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी पहुंचाया जाएगा। इससे क्षेत्र को पेयजल संकट से राहत मिलने के साथ-साथ कृषि कार्यों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

राज्य सरकार इसे शेखावाटी के लिए ऐतिहासिक परियोजना मान रही है। लंबे समय से जल संकट झेल रहे इस क्षेत्र के लिए एमओए पर हस्ताक्षर परियोजना के वास्तविक क्रियान्वयन की दिशा में सबसे अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed