सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Baran News ›   Anta By-election 2025: 268 booths ready for fair voting, polling teams leave for their respective centres

Anta Assembly By-election 2025: निष्पक्ष मतदान के लिए तैयार 268 बूथ, अपने-अपने केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बारां Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Nov 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Anta By-election 2025: अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। 268 बूथों पर 11 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वेबकास्टिंग और विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

Anta By-election 2025: 268 booths ready for fair voting, polling teams leave for their respective centres
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

विस्तार

बारां के अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए मतदान दल सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। 268 मतदान केंद्रों पर मंगलवार 11 नवंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,28,264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं।

Trending Videos


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बारां स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान दलों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। मतदान केंद्र पहुंचने पर परिधि सीमा निर्धारण, मॉक पोल, प्रपत्र संधारण सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें। किसी भी समस्या पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक रिटर्निंग अधिकारी तुरंत सहायता उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

प्रशिक्षण स्थल पर सभी दलों को मतदान सामग्री, ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद वाहन आवंटन पूर्ण कर सभी दल उत्साहपूर्वक अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान की अपील करते हुए महाजन ने कहा कि क्षेत्र में सदैव औसत से अधिक मतदान रहा है। इस बार भी स्वीप अभियान के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कुल 3,077 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील व क्रिटिकल बूथों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान तैनात रहेंगे। 12 क्विक रिस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट तथा 4 वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी चुनाव प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे। सभी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी और जिला मुख्यालय व आरओ कार्यालय में कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- Anta By-poll 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव कल, 268 केंद्रों पर मतदान करेंगे 2.28 लाख मतदाता

मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, शिशुओं हेतु पालना, रैंप, पीने के पानी, छाया तथा मोबाइल जमा के लिए जूट बैग की व्यवस्था की गई है। पांच ग्रीन बूथ तथा महिला, दिव्यांगजन और युवा संचालित विशेष बूथ भी बनाए गए हैं।

अंता विधानसभा उपचुनाव-2025 के लिए मतदान दल प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

268 सक्रिय एवं 29 रिजर्व दल सहित कुल 1240 कार्मिक तैनात हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर और वीडियोग्राफर भी तैनात किए गए हैं। ईपिक के साथ 12 फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी मतदान किया जा सकेगा। मतदान दिवस 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश एवं सूखा दिवस घोषित है। मतदान पश्चात सभी दल ईवीएम जमा कराएंगे। मतगणना 14 नवंबर को बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा में होगी।

यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed