फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Hits Back at Congress, Says Opposition Party Has Become Issue-Less

Rajasthan Assembly: बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस मुद्दाविहीन, लोकसभा जैसी रणनीति अपना रहे

Fri, 21 Aug 2026 02:52 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 21 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए सदन बाधित करने और CJP आंदोलन को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
BJP Hits Back at Congress, Says Opposition Party Has Become Issue-Less
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के हंगामे और विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित कर जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

बेढ़म ने कहा कि कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ढाई साल में सरकार ने कई काम किए हैं, जिससे कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सदन में स्वस्थ संसदीय परंपरा के साथ जनहित के मुद्दे उठाने चाहिए।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा: नौ महिलाओं समेत 11 गिरफ्तार, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोकसभा जैसी रणनीति अपना रही कांग्रेस'

गृह राज्य मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकसभा की तरह विधानसभा में भी हंगामा कर कार्यवाही बाधित करने की रणनीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करना निंदनीय है। सरकार विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले जनहित के मुद्दों पर चर्चा और समाधान के लिए तैयार है।

CJP को लेकर भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप

स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर हुए विरोध और कथित पत्थरबाजी के आरोपों पर भी बेढ़म ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग CJP का मुखौटा पहनकर अलग-अलग स्थानों पर उपद्रव करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed