Anta by-election: अंता उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रमोद जैन भाया पर जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील
Anta by-election: अंता उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि जनता के समर्थन से कांग्रेस भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी।
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान की अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस फैसले के साथ चुनावी रणनीति को गति दे दी है। प्रमोद जैन भाया के नाम की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
कांग्रेस पार्टी द्वारा अंता विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में पूर्व मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया को प्रत्याशी बनाए जाने पर शुभकामनाएं।
विज्ञापनविज्ञापन
पूरा विश्वास है कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से अंता का चुनाव कांग्रेस पार्टी भारी मतों से जीतेगी।
कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 8, 2025
पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया है कि जनता के आशीर्वाद और संगठन की एकजुटता के बल पर कांग्रेस अंता उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे पूरे समर्पण और एकता के साथ मैदान में उतरें, ताकि अंता सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी के दिशा निर्देश के अनुसार, अंता विधानसभा क्षेत्र (राजस्थान) के उपचुनाव के लिए श्री प्रमोद जैन जी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है।
— Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) October 8, 2025
श्री प्रमोद जैन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, आपकी जीत कांग्रेस की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत… pic.twitter.com/Qnk33V0PsF
भाया ने अब तक 5 चुनाव लड़े, 3 जीते
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने अंता सीट से अब तक 4 चुनाव लड़े हैं, जिनमें से वे 2008 और 2018 का विधानसभा चुनाव जीते। 2013 में बीजेपी के प्रभुलाल सैनी से 3400 वोट से हारे। इसके बाद 2023 में बीजेपी के कंवरलाल मीणा ने उन्हें हरा दिया। भाया ने अपना पहला चुनाव 2003 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बारां से लड़ कर जीता था।
यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: टिकट वितरण से तय होगी भाजपा-कांग्रेस की हार और जीत, त्रिकोणीय मुकाबले के भी आसार; यहां जानें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.