{"_id":"6a9041aa786ebcad1009be4d","slug":"congress-makes-major-allegation-regarding-civic-body-polls-dotasra-says-workers-families-are-being-intimidated-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, डोटासरा बोले- कार्यकर्ताओं के परिवारों को डराया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, डोटासरा बोले- कार्यकर्ताओं के परिवारों को डराया जा रहा
Thu, 27 Aug 2026 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 27 Aug 2026 07:24 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव में सरकार पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने अनुचित कार्रवाई का हिसाब लेने की चेतावनी दी। कांग्रेस ने सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव समन्वयक नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नगरीय निकायों के चुनाव में राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारियों पर दबाव बनाकर मनपसंद उम्मीदवारों के आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं।
सत्ता कभी स्थायी नहीं रहती
डोटासरा ने सोशल मीडिया पर कहा कि सत्ता कभी स्थायी नहीं रहती और वक्त आने पर हर अनुचित कार्य का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि राज्य में कैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है और कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं के परिवारों को भी डराने की कोशिश हो रही है। इस प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पढ़ें: बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश, बांसवाड़ा से गए यात्रियों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन; जानें
विज्ञापन
संगठनात्मक तैयारी और समन्वयकों की तैनाती
दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह समन्वयक जमीनी स्तर का फीडबैक जुटाने के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं और दावेदारों के बीच बेहतर समन्वय कर रहे हैं।