{"_id":"6650678d4c9143dc520848ee","slug":"dholpur-news-a-young-man-jumped-20-feet-in-the-air-after-being-hit-by-a-car-treatment-is-going-on-in-jaipur-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: कार से टकराकर 20 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरा युवक, जयपुर के एसएमएस में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: कार से टकराकर 20 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरा युवक, जयपुर के एसएमएस में चल रहा है इलाज
Fri, 24 May 2024 03:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 03:41 PM IST
सार
कौलारी थाना क्षेत्र के बसईनवाब कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक 20 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौलारी थाना क्षेत्र के बसईनवाब कस्बे में मनियां मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक करीब 20 फीट तक हवा में उछल सड़क किनारे जा गिरा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल युवक को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगला हरलाल गांव निवासी दरबसिंह पुत्र भगवानसिंह जाटव अपने घर लौट रहा था, तभी गांव के निकट मनियां मार्ग पर सड़क पार करते हुए उसे तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार से टकराने के कारण युवक करीब 20 फीट ऊपर तक उछलकर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास ही मौजूद दुकान पर बैठे कुछ लोगों ने भागकर युवक को संभाला और एम्बुलेंस 108 की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन