फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   From CM to Ex-CM: Three Political Slip-Ups Spark Debate in Rajasthan

राजस्थान की राजनीति में जुबान का खेल: तीन 'स्लिप ऑफ टंग' और सत्ता के गलियारों में सौ सवाल

Thu, 16 Jul 2026 01:55 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 16 Jul 2026 01:55 PM IST
सार



CM ने डिप्टी CM को 'मुख्यमंत्री' कहा, प्रदेशाध्यक्ष ने CM को 'पूर्व मुख्यमंत्री', अब स्पीकर ने गहलोत को 'मुख्यमंत्री'...जानिए राजस्थान की सियासत के गलियारों में इस 'स्लिप ऑफ टंग' की खूब हो रही है चर्चा।

विज्ञापन
From CM to Ex-CM: Three Political Slip-Ups Spark Debate in Rajasthan
राजस्थान के सियासी किस्से - फोटो : AI

विस्तार

राजनीति में सार्वजनिक मंचों से कही जाने वाली बातों के मायने ढूंढे जाते हैं। अक्सर नेताओं के बयानों को लेकर कयास लगते हैं। राजस्थान की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही तीन दिलचस्प वाकये हुए हैं, जिन्होंने सत्ता के गलियारों में चर्चा का नया विषय खड़ा कर दिया है। तीन अलग-अलग मंच, तीन बड़े नेता और तीन बार ऐसा संबोधन, जिसने सुनने वालों को चौंका दिया।
विज्ञापन


किस्सों की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से हुई। एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का नाम लेते हुए उन्हें "मुख्यमंत्री" कह दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने इसे सामान्य भूल समझा, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस पर खूब चर्चा हुई।
विज्ञापन


यह चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि दूसरा किस्सा सामने आ गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिचय देते हुए उन्हें "पूर्व मुख्यमंत्री" कह दिया। मंच पर मौजूद नेताओं के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन सोशल मीडिया ने इस वीडियो को हाथोंहाथ उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा और सबसे ताजा घटनाक्रम विधानसभा के भीतर हुआ। सदन की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अशोक गहलोत का जिक्र करते हुए उन्हें "मुख्यमंत्री" कह दिया। हालांकि कुछ ही क्षण बाद उन्होंने अपनी बात सुधार ली, लेकिन तब तक राजनीतिक गलियारों में एक और किस्सा जुड़ चुका था।

तीन घटनाएं... एक सवाल

संयोग देखिए-तीनों घटनाओं में संबोधन मुख्यमंत्री पद से जुड़ा रहा। कभी उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री बन गए, कभी मुख्यमंत्री 'पूर्व मुख्यमंत्री' हो गए और कभी पूर्व मुख्यमंत्री फिर से 'मुख्यमंत्री' बन बैठे।

हालांकि बयान देने वालों के लिए यह महज 'स्लिप ऑफ टंग' है। राजनीतिक जानकरों का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में लगातार भाषण देने वाले नेताओं से ऐसी चूक हो जाना असामान्य नहीं है। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में इस पर चुटकियां भी ली जा रही हैं। कोई इसे सत्ता और संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं का असर बता रहा है तो कोई इसे अवचेतन मन की अभिव्यक्ति कह रहा है।

सोशल मीडिया पर मीम्स और तंज

तीनों घटनाओं के वीडियो और क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। यूजर्स ने इसे लेकर मीम्स बनाए और कई तरह की राजनीतिक टिप्पणियां भी कीं। विपक्ष ने भी इन घटनाओं को सरकार पर निशाना साधने का मौका बनाया, जबकि भाजपा नेताओं ने इन्हें सामान्य मानवीय भूल करार दिया।


राजनीति में जुबान भी लिख देती है किस्से

राजनीति केवल फैसलों और बयानों से नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे किस्सों से भी याद रखी जाती है। राजस्थान की मौजूदा राजनीति में पिछले कुछ दिनों के ये तीन 'स्लिप ऑफ टंग' ऐसे ही किस्से बन गए हैं, जो सत्ता से ज्यादा सत्ता के आसपास की चर्चाओं को हवा दे रहे हैं। यह महज संयोग है, मंच की थकान है या अवचेतन मन की चूक—इसका जवाब शायद किसी के पास न हो, लेकिन इतना तय है कि इन घटनाओं ने राजनीतिक गलियारों में मुस्कुराने और सोचने, दोनों की वजह जरूर दे दी है।


स्लिप ऑफ टंग पर बेनीवाल ने ली चुटकी, बोले-पूछा हैं सीएम ?

स्लिप ऑफ टंग वाले बयानों को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर चुटकी ली। उन्होंने लिखा...संयोग ,प्रयोग ,विरोध या स्लीप ऑफ टंग ?
राजस्थान में इन दिनों संबोधनों की राजनीति कुछ ज़्यादा ही चर्चा में है। पहले मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी को "मुख्यमंत्री" कह दिया।फिर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को "पूर्व मुख्यमंत्री" कहकर संबोधित कर दिया। और आज विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को "मुख्यमंत्री" कह दिया। अब सवाल यह है कि यह केवल संयोग है या फिर सत्ता और व्यवस्था के भीतर चल रहा कोई प्रयोग? कहीं ऐसा तो नहीं कि जुबान वही सच बोल रही है, जिसे राजनीति छिपाने की कोशिश कर रही है! राजस्थान की जनता भी सोच रही है कि आखिर प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन है और सरकार किसके भरोसे चल रही है ?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed