{"_id":"6a22893803a319ece205c717","slug":"hanuman-beniwal-says-doors-open-for-naresh-meena-and-ravindra-singh-bhati-to-join-rlp-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4361054-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनीवाल का बड़ा सियासी दांव: नरेश मीणा और भाटी को दिया साथ आने का न्योता; आरएलपी-बीएपी मिलकर लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनीवाल का बड़ा सियासी दांव: नरेश मीणा और भाटी को दिया साथ आने का न्योता; आरएलपी-बीएपी मिलकर लड़ेंगी चुनाव
विज्ञापन
सार
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा और रविंद्र सिंह भाटी के लिए आरएलपी के दरवाजे खुले होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में साथ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा राजनीतिक संकेत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नरेश मीणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नरेश मीणा को उन्होंने हमेशा सहयोग दिया है और चुनावों में भी उनका साथ निभाया, लेकिन अब वे अपनी राजनीतिक रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।
भविष्य में नरेश मीणा के सहयोग के लिए तैयार रहेंगे
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब भी नरेश मीणा को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने हर संभव मदद की। उन्होंने कहा कि दो चुनावों में उन्होंने मीणा का समर्थन किया था। हालांकि अब वे स्वतंत्र रूप से राजनीति कर रहे हैं, जो उनका व्यक्तिगत निर्णय है। बेनीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि नरेश मीणा को उनकी आवश्यकता होगी तो वे सहयोग के लिए तैयार रहेंगे।
राजस्थान की राजनीति में युवा नेतृत्व की आवश्यकता
आरएलएपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान की राजनीति में युवा नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश को नई सोच और नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि वे ऐसे सभी युवा नेताओं का समर्थन करने के लिए तैयार हैं जो विकास और बदलाव की राजनीति में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
मेरी ओर से कोई दरवाजा बंद नहीं- हनुमान बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल से जब उनसे भविष्य में नरेश मीणा के साथ राजनीतिक साझेदारी की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कोई दरवाजा बंद नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएलपी एक संगठित राजनीतिक दल है, जबकि नरेश मीणा अकेले संघर्ष कर रहे हैं। यदि वे चाहें तो पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक आधार को और मजबूत कर सकते हैं।
भाटी के साथ मिलकर नई दिशा में कर सकते हैं काम
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को लेकर भी बेनीवाल ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी भाटी से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन यदि वे साथ आना चाहें तो दोनों मिलकर राजस्थान के विकास और नई राजनीति की दिशा में काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Bhiwadi Fire: सुलग उठा भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, दो फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे
आरएलपी और बीएपी मिलकर चुनाव लड़ेंगी
आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर बेनीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आरएलपी और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगी। उनका लक्ष्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा को पीछे छोड़कर मजबूत विकल्प के रूप में उभरना है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजे यह तय करेंगे कि राजस्थान का युवा किस राजनीतिक दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।
राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे
बेनीवाल ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी आरएलपी और बीएपी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बीएपी के नेता राजकुमार रोट को अपना मित्र बताते हुए कहा कि दोनों दल मिलकर राजस्थान में विकास और नई राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

Trending Videos