फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Two Arrested for Fleeing Petrol Pumps Without Paying, Admit to Over 20 Thefts

जयपुर: पेट्रोल पंपों पर बिना पैसे दिए भागने वाले दो युवक गिरफ्तार, 20 से ज्यादा वारदात कबूली

Mon, 02 Nov 2026 04:24 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 02 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

जयपुर में पेट्रोल पंपों पर बिना भुगतान किए भागने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में 20 से ज्यादा वारदात करना कबूला है। उनका मकसद घूमना और मौज-मस्ती करना था।

विज्ञापन
Jaipur: Two Arrested for Fleeing Petrol Pumps Without Paying, Admit to Over 20 Thefts
पेट्रोल पंप पर बिना पैसा दिए भागने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जयपुर में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए भागने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की 20 से ज्यादा वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक घूमने और मौज-मस्ती के लिए पेट्रोल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वारदात में इस्तेमाल गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी।

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित वर्मा (19) और विशाल मेहरा (28) के रूप में हुई है। दोनों को सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के अलखपुरा गोविंदपुरा से पकड़ा गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल भरवाते थे

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 23 अक्टूबर को सुबह करीब 5:11 बजे एक स्विफ्ट कार से पेट्रोल पंप पर टंकी फुल करवाई और 4,403 रुपये का पेट्रोल बिना भुगतान किए लेकर फरार हो गए। इस कार पर फर्जी नंबर प्लेट RJ14CK5455 लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 28 अक्टूबर को सुबह करीब 8:25 बजे सीरसी रोड स्थित मामा फिलिंग स्टेशन पर वैगनआर कार में 4,070.36 रुपये का पेट्रोल भरवाया गया। इस बार भी आरोपियों ने इसी फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया और बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर भाग गए। इन घटनाओं के संबंध में बिंदायका थाने में मामला दर्ज किया गया था।


यह भी पढें- राजस्थान: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस गौरव गोयल आज करेंगे जॉइन, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

रात में गाड़ियों से चुराते थे नंबर प्लेट

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों की नंबर प्लेट चुरा लेते थे। इसके बाद अलग-अलग गाड़ियों पर चोरी की गई नंबर प्लेट लगाकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचते थे। जयपुर में मानसरोवर, सोडाला, रोड नंबर 14 सीकर रोड, निवाड़ू, करधनी, बिंदायका, वैशाली नगर, करणी विहार और हरमाड़ा सहित कई इलाकों में इस तरीके से वारदात की गई।

सीकर में मिले संदिग्ध, पुलिस को देखकर भागने लगे

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम ने डीएसटी और बिंदायका थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की थी। टीम ने जयपुर और सीकर में होटल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, टोल नाकों और पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस को सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में दो संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली। टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित वर्मा, निवासी लालाजी धाम, कल्याणपुरा रेलवे स्टेशन के पास, करधनी और विशाल मेहरा, निवासी रोड नंबर छह, गणपति नगर रेलवे कॉलोनी शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अन्य वारदातों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed