पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Metro Phase 2 PM Modi to Launch Mega Project 4000 Youths to Receive Appointment Letters

Jaipur News: पीएम मोदी देंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 की सौगात, रोजगार उत्सव में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Fri, 03 Jul 2026 10:35 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2026 10:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को 13,037.66 करोड़ रुपये की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। जयपुर में रोजगार उत्सव के दौरान 4 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत जिलेभर में 5 लाख पौधे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Jaipur Metro Phase 2 PM Modi to Launch Mega Project 4000 Youths to Receive Appointment Letters
प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा ( फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर को आधुनिक शहरी परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम से 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत वाली 41 किलोमीटर लंबी जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इस अवसर का सीधा प्रसारण जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में किया जाएगा। यहां जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन भी होगा, जिसमें विभिन्न विभागों में चयनित करीब 4 हजार नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य एक ओर जयपुर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला कलेक्टर ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी जरूरी सुविधाएं होंगी उपलब्ध
प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बैकअप जनरेटर, इंटरनेट और संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान CID इंटेलिजेंस का बड़ा खुलासा: ISI का फंडिंग एजेंट को गिरफ्तार, बिटकॉइन से जासूसों तक पहुंचता था पैसा


'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत लगेंगे 5 लाख पौधे
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के साथ ही 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पूरे जयपुर जिले में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशीष कुमार, राजेंद्र सिंह, युगांतर शर्मा, जयपुर मेट्रो के निदेशक (कंपनी मामलात) महेश बुराडिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed