फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls Congress Scores Upset in Jhalawar, BJP Leads in Jaipur, Alwar and Udaipur

राजस्थान निकाय चुनाव: झालावाड़ में कांग्रेस का उलटफेर, 45 में 29 वार्ड जीते; जयपुर-अलवर-उदयपुर में भाजपा आगे

Mon, 14 Sep 2026 10:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

राजस्थान की 309 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में जयपुर, अलवर और उदयपुर में भाजपा आगे है। वहीं झालावाड़ में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए 45 में से 29 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls Congress Scores Upset in Jhalawar, BJP Leads in Jaipur, Alwar and Udaipur
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के साथ ही वार्डवार तस्वीर भी साफ होने लगी है। शुरुआती नतीजों में बड़े नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई है, वहीं कुछ निकायों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए सियासी समीकरण बदलने के संकेत दिए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस की बड़ी जीत ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। यहां कांग्रेस ने 45 में से 29 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

विज्ञापन


झालावाड़ में भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध
झालावाड़ नगर परिषद का नतीजा कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है। कुल 45 वार्डों में कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को 13 सीटें मिलीं, जबकि दो वार्ड निर्दलीयों के खाते में गए। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। झालावाड़ का नतीजा इसलिए भी अहम है क्योंकि इसे भाजपा के मजबूत प्रभाव वाले इलाके के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में कांग्रेस की 29 सीटों की जीत स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर मानी जा रही है।
विज्ञापन


अलवर में भाजपा का दबदबा
अलवर नगर निगम में शुरुआती नतीजों में भाजपा आगे चल रही है। अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने 11 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस के खाते में 8 और निर्दलीयों के खाते में 5 सीटें गई हैं। भाजपा की ओर से विष्णु, सुमन लता, कविता सोलंकी, देवेंद्र रसगनिया, रामानुज, गोविंद कुकरेजा, मनीष कुमार, बीना गुर्जर, किरण नगर, पुष्पा और कमलेश यादव ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के ज्योति, केशव, मुकेश सारवान, नारायण साईवाल, शारदा देवी, पुष्पा खटीक, सुरभि और रवि कपूर विजयी रहे हैं। पांच वार्डों में निर्दलीयों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर में भी भाजपा आगे
उदयपुर नगर निगम में अभी तक 15 वार्डों के नतीजे घोषित हुए हैं। इनमें भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा की ओर से कुलदीप मेहता, कुंदन चौहान, जतिन श्रीमाली, अलका गुर्जर, मिनल कन्थालिया, दीपक नागदा, किरण कुमार जैन, प्रमोद सामर, उमेश मनवानी और वन्दना प्रजापत विजयी रहे हैं।
कांग्रेस के संजय शर्मा, हर्षवर्धन सिंह केलावत, पूनम कुंवर, किशनलाल भील और अरुण टाक ने जीत दर्ज की है।

पढ़ें: जयपुर से जोधपुर तक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, अजमेर की क्या रहेगी स्थिति?

छोटे निकायों में अलग तस्वीर
आबूराज नगर निकाय के शुरुआती पांच वार्डों में भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं। कांग्रेस को एक और निर्दलीय को एक सीट मिली है। झुंझुनूं में वार्ड 2 से निर्दलीय कृष्ण महला और वार्ड 3 से निर्दलीय साजिदा ने जीत दर्ज की है। फतेहपुर के वार्ड 1 में भी निर्दलीय पुरुषोत्तम आचार्य विजयी रहे। पीड़ावा नगरपालिका में शुरुआती पांच वार्डों का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा। यहां कांग्रेस ने चार और आम आदमी पार्टी ने एक सीट जीती है। कपासन में शुरुआती पांच वार्डों में कांग्रेस और भाजपा ने दो-दो सीटें जीती हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। वार्ड 4 में भाजपा की सुनीता भदादा ने महज एक वोट से जीत दर्ज कर मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया।


जयपुर में भाजपा का दबदबा, 11 वार्डों में जीत; मेयर की रेस में सुनील कोठारी मजबूत दावेदार
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव परिणामों की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है। सोमवार सुबह शुरू हुई मतगणना में फिलहाल भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 7 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। बाकी वार्डों के परिणाम भी जल्द सामने आने की उम्मीद है। सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गणना की गई, इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वार्ड 112 से सुनील कोठारी की जीत, मेयर की रेस में नाम
भाजपा के लिए शुरुआती नतीजों में सबसे अहम जीत वार्ड 112 से सुनील कोठारी की रही। कोठारी ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें जयपुर के अगले मेयर पद के प्रबल दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। ऐसे में उनकी जीत ने मेयर पद को लेकर भाजपा के भीतर चल रही चर्चाओं को और तेज कर दिया है। जयपुर के 150 वार्डों में जीत-हार का अंतिम आंकड़ा आने के बाद ही यह साफ होगा कि नगर निगम में किस दल का बोर्ड बनता है। हालांकि शुरुआती नतीजों में भाजपा की बढ़त ने पार्टी के खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed