सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Pictures of senior Congress leaders missing from Vaibhav Gehlot digital poster

Rajasthan: वैभव गहलोत के डिजिटल पोस्टर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर गायब, यूजर्स कर रहे कमेंट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने वैभव गहलोत को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस एलान के 24 घंटे के अंदर ही वे पोस्टर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं और उन्हीं की पार्टी के प्रवक्ता अब वैभव से सवाल पूछ रहे हैं।

Rajasthan Pictures of senior Congress leaders missing from Vaibhav Gehlot digital poster
वैभव गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लोकसभा उम्मीदवार बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डिजिटल पोस्टर में सचिन पायलट, सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का फोटो वैभव के डिजिटल पोस्टर में नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस में उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अब पोस्टर और फोटो सियासत शुरू हो गई है।

Trending Videos


बता दें कि जालोर-सिरोही से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के सोशल मीडिया पर लगाए गए डिजिटल पोस्टरों पर अशोक गहलोत को छोड़कर राजस्थान के किसी नेता का फोटो नहीं है। वैभव गहलोत ने उम्मीदवार घोषित होने के बाद आभार प्रकट करने से लेकर जालोर क्षेत्र में जनसंपर्क को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया। इसमें गहलोत को छोड़ सभी नेता गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पूरे मामले को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वैभव गहलोत के डिजिटल पोस्टर में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और सचिन पायलट के फोटो गायब हैं। इसके अलावा बाकी सभी उम्मीदवारों ने राजस्थान के चारों प्रमुख नेताओं के फोटो लगाए हैं। डिजिटल पोस्टर में प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष के फोटो नहीं लगाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वैभव गहलोत पर जमकर तल्ख कमेंट किए।

रोहित नाम के यूजर ने लिखा, प्रदेश अध्यक्ष का नाम सुना है, ऐसे फोटो गायब मत करो। मोरिया बोलता टाइम कोनी लाग, बाकी आप अपने हिसाब से देख लो। किशन गुर्जर ने लिखा, सचिन पायलट साहब की तो फोटो नहीं लगाई कोई बात नहीं, पर संगठन के मुखिया के नाते गोविंद सिंह डोटासरा जी की तस्वीर तो लगाते।

मनीष बुरड़क नाम के यूजर ने लिखा, भूल-चूक चलती रहती है, फूफाजी की फोटो भी भूल गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा जी की फोटो लगा लेते, पायलट जी से नाराजगी है तो गहलोत साहब।

एडवोकेट लोकेश ताम्रोली ने लिखा, प्रदेश कांग्रेस के मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा जी, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह जी का भी फोटो पोस्टर में होना चाहिए था, लेकिन लगता है आप इनको लीडर की नजर से नहीं देखते।

हेमपाल भूमला ने लिखा, पिताजी के अलावा प्रदेश के और कोई नेता जी की फोटो सूटेबल नहीं है क्या आपको वैभव जी? लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने लिखा, पायलट को छोड़िए, डोटासरा, रंधावा, जूली के भी फोटो नहीं हैं।

सुरेंद्र गुर्जर सोजत ने लिखा, आप और आपके पापाजी है। मिलकर चुनाव जीत लीजिएगा, क्योंकि आपमें शर्म नाम की कोई बात नहीं है, अगर होती तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व साथ ही पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्तर के नेता सचिन पायलट को भी पोस्टर में जगह देते, लेकिन आपको तो हारने का रिकॉर्ड बनाना।

वैभव गहलोत के अलावा अधिकांश उम्मीदवारों ने गहलोत, पायलट, डोटासरा, जूली सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगाए हैं। सचिन पायलट समर्थक टोंक-सवाई माधोपुर से उम्मीदवार हरीश मीना, झुंझुनूं से उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ओला और जोधपुर से कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा ने अपने पोस्टरों में केंद्रीय नेताओं के साथ अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर रंधावा, सचिन पायलट, टीकाराम जूली के फोटो लगाए हैं। भरतपुर से उम्मीदवार संजना जाटव ने भी राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं के साथ अलवर, भरतपुर के प्रमुख नेताओं के फोटो भी पोस्टर में लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed