सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Rain Alert: Western Disturbance to Change Weather; Rain and Hail Alert in 19 Districts

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, 19 जिलों में बारिश और ओलों की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 11 Mar 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव के बीच राहत की संभावना है। 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बाड़मेर में तापमान 40.6°C पहुंच गया। 14–15 मार्च को तापमान में 2–3 डिग्री गिरावट की संभावना है।

Rajasthan Rain Alert: Western Disturbance to Change Weather; Rain and Hail Alert in 19 Districts
बाड़मेर में पारा 40 पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में तेज गर्मी और हीटवेव के बीच राहत की खबर है। राज्य में 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है और आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए 19 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी दिया गया है।मंगलवार को पूरे राज्य में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप पड़ी। जैसलमेर, बाड़मेर और सीमावर्ती क्षेत्रों में हल्की से मध्यम हीटवेव का असर देखा गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं) में 39.2°C, चित्तौड़गढ़ में 39°C, चूरू में 38.7°C, जोधपुर में 38.6°C और जैसलमेर में 38.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Trending Videos

14 मार्च से मौसम बदलेगा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 14 मार्च को उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 14 और 15 मार्च को राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है। साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह  भी पढेंRajasthan: राजस्थान के 12 शहरों में सायनाइड गैस भरे बम धमाके की धमकी, पूरे मामले का ISI से क्या है कनेक्शन?

बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान
बीते 24 घंटों के दौरान प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिलानी में अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 16.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39 और 16.2 डिग्री, चूरू में 38.7 और 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में 38.6 और 17.5 डिग्री, जैसलमेर में 38.5 और 20.5 डिग्री, जबकि बीकानेर में 38.2 और 21 डिग्री तापमान रहा।

दौसा में 38 और 15 डिग्री, कोटा में 37.9 और 18.4 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 37.8 और 11.4 डिग्री तथा जयपुर में 37.5 और 20.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा जालोर में 37.4 और 14.7 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.3 और 20.6 डिग्री, झुंझुनूं और अजमेर में 37-37 तथा 17.9 डिग्री तापमान रहा। करौली में 36.8 और 16.1 डिग्री, बारां में 36.6 और 13.3 डिग्री, उदयपुर में 36.3 और 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर, सिरोही और सीकर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा, जबकि भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed