सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Sees Rising Day Temperatures, Nights Remain Chilly

Rajasthan Weather: राजस्थान में दिन में गर्मी, रात में ठंडक बरकरार, बाड़मेर सबसे गर्म, सीकर सबसे ठंडा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 19 Oct 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ा, बाड़मेर 38°C के साथ सबसे गर्म रहा। जैसलमेर, बीकानेर में भी तेज गर्मी दर्ज हुई। वहीं सीकर और जालोर में रात का पारा 14°C तक गिरा। दिन में धूप, रात में हल्की सर्दी बनी हुई है।

Rajasthan Sees Rising Day Temperatures, Nights Remain Chilly
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में जहां मामूली बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात में हल्की सर्दी का अहसास अब भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन भर धूप खिली रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Trending Videos

राज्य का सबसे गर्म इलाका बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जैसलमेर में भी तेज गर्मी महसूस की गई और यहां अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर में भी पारा 35 से 36 डिग्री के बीच रहा, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, दिन की गर्मी के बाद भी रात के समय मौसम में ठंडक बनी हुई है। खासकर शेखावाटी अंचल के शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सीकर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जालोर में यह 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। दिन में तेज धूप और गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात में हल्की ठंड का असर महसूस किया जा सकता है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव अक्टूबर महीने के अंत तक जारी रहने की संभावना है।

यह भी पढें-  Jaipur News: एक लाख रुपये किलो में बिक रही है 'स्वर्ण प्रसादम', जानें ऐसा क्या खास है इस मिठाई में

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

(तापमान डिग्री सेल्सियस में 18 अक्टूबर का है)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
अजमेर 32.3°C 16.4°C
वनस्थली (टोंक) 34.2°C 16.3°C
अलवर 32.8°C 17.6°C
जयपुर 32.0°C 19.6°C
पिलानी 33.7°C 16.5°C
सीकर 32.5°C 14.0°C
कोटा 33.2°C 20.6°C
चित्तौड़गढ़ 34.7°C 17.9°C
उदयपुर 32.4°C 18.0°C
बाड़मेर 38.0°C 21.2°C
जैसलमेर 36.4°C 20.6°C
जोधपुर 35.3°C 18.0°C
बीकानेर 35.4°C 21.5°C
चूरू 33.9°C 18.5°C
गंगानगर 35.7°C 19.1°C
नागौर 33.6°C 16.0°C
बारां 33.2°C 16.9°C
हनुमानगढ़ 34.1°C 22.9°C
जालोर 34.0°C 14.7°C
करौली 32.9°C 17.3°C
दौसा 33.1°C 15.5°C
प्रतापगढ़ 33.5°C 21.3°C
झुंझुनूं 31.6°C 17.9°C

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed