सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today Dholpur of Rajasthan was the hottest city in the country

Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का धौलपुर, पारा 42 डिग्री पर...आज से फिर बदलेगा मौसम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Mar 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: प्रचंड गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राजस्थान का धौलपुर बीते 24 घंटों में देश का सबसे गर्म इलाका रहा। हालांकि आज से तापमान में राहत मिलने की उम्मीद है। 

Rajasthan Weather Forecast Update Today Dholpur of Rajasthan was the hottest city in the country
भीषण गर्मी - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आमजन बेहाल हो गए हैं। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। बीते 24 घंटों में धौलपुर का तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। हालांकि, इससे पहले मार्च 2022 में तापमान इससे भी अधिक था, जब 18 मार्च को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था।

Trending Videos

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड नहीं तोड़े हैं। वर्तमान में महसूस की जा रही भीषण गर्मी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का परिणाम है। उन्होंने बताया कि 27 और 28 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। जयपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में पारा 40 के पार, पांच दिन में और बढ़ेगा तापमान    

बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों का तापमान:
अजमेर में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री, भीलवाड़ा में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री, अलवर में अधिकतम 39.5 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 38.2 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री, पिलानी में अधिकतम 39.7 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री रहा। इसी तरह, सीकर में अधिकतम 37.2 डिग्री और न्यूनतम 15.7 डिग्री, कोटा में अधिकतम 38.9 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 40.5 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री, बाड़मेर में अधिकतम 38.8 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री, जबकि जैसलमेर में अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed