{"_id":"666bf52d837b4bdbfe0c65d5","slug":"rajasthan-weather-rain-alert-in-nagaur-jaipur-bharatpur-and-dholpur-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: नागौर, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: नागौर, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी से राहत नहीं
Fri, 14 Jun 2024 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:16 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए बुलेटिन में नागौर, जयपुर, भरतपुर और धौलपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तेज हवा भी चल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू-झुंझुनू जिलों में तेज गर्मी रहने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन बारिश, जबकि उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री श्रीगंगानगर में तथा सर्वाधिक वर्षा 27 एमएम भैंसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में एक इंच बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो चित्तौड़गढ़ में कल एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ में 27 एमएम, बारां के मांगरोल में 14, अलवर के थानागाजी में 2, सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में 3, झुंझुनूं में 16, दौसा के सिकराय में 7, बांदीकुई में 2, झालावाड़ के झालरापाटन में 8, खानपुर-बाकनी में 2-2 और अलवर के थानागाजी में 2 एमएम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन