सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival Mount Abu, cold increased Sikar-Sirohi News in Hindi

Rajasthan: माउंट आबू में गिरा पारा तो सीकर-सिरोही में सर्दी बढ़ी, कल जहां चुनाव वहां तापमान की ऐसी स्थिति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 08:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के माउंटआबू में हर दिन पारा लुढ़क रहा है। बीते 24 घंटे में पारा गिरकर 10.4 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सीकर और सिरोही जिले में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है।

Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival Mount Abu, cold increased Sikar-Sirohi News in Hindi
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। लेकिन अब भी प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान की तरफ ठंड का प्रभाव है। लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा।

Trending Videos


बता दें कि सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री और सिरोही जिले में 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। करीब एक सप्ताह से यहां यही स्थिति बनी हुई है। हिल स्टेशन माउंटआबू में हर रोज पारा एक डिग्री कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार सर्दियां भी कड़ाके की पड़ सकती हैं। हालांकि, इसके लिए प्रदेश में अभी नया वेदर सिस्टम डेवलप नहीं हुआ है। इसके अलावा पहाड़ों पर भी बर्फबारी में देरी हो रही है। राजस्थान का मौसम चक्र बीते एक साल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बारिश वाला रहा है। इसलिए अनुमान है कि इस बार सर्दी भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। सर्दी कई साल का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसका असर अभी से दिखाना शुरू हो चुका है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे जा चुका है।

जिन जिलों में उपचुनाव, वहां तापमान की स्थिति

  • झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा और वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।

  • दौसा में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।

  • नागौर (खींवसर) में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • डूंगरपुर (चौरासी) में अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस।

  • उदयपुर (सलूंबर) में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस।

  • टोंक (देवली-उनियारा) में अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस।

  • अलवर (रामगढ़) में अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed