Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हुई बारिश; आज 13 जिलों में अलर्ट
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 24 घंटों में कुछ जिलों में बारिश हुई है। जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार सुबह 13 जिलों में बारिश का अलर्ट और जारी कर दिया है। अनुमान जताया गया है कि कल से प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा।
विस्तार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल देर रात जयपुर, धौलपुर, अजमेर, उदयपुर और सिरोही सहित कई इलकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। मंगलवार को भी जयपुर, अजमेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
जयपुर मौसम केंद्र ने सुबह 7 बजे प्रदेश के 13 शहरों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, टोंक, धौलपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, नागौर, सीकर और झुंझुनू शामिल है।
अधिकतम पारा 30 के पार
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान इस प्रकार रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चित्तौड़गढ़ में भी अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान गंगानगर में 4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के शेष शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। डूंगरपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर में न्यूनतम तापमान 12.7, भीलवाड़ा में 12, जयपुर में 12.4, सीकर में 7.2, कोटा में 13.4, चित्तौड़गढ़ में 11.2, डबोक में 12.8, बाड़मेर में 12, जैसलमेर में 10.7, फलौदी में 12.4, बीकानेर में 8, अंता में 10 और सिरोही में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.