सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert, Jaipur, Ajmer, Jodhpur Mausam

Rajasthan Weather Today : तेज सर्दी के बीच राजस्थान में धुंध छाई, फतेहपुर रहा सबसे ठंडा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 22 Nov 2025 07:15 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में तेज सर्दी के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाओं से धुंध बढ़ी और कई शहरों में धूप कमजोर रही। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर कई जगह डबल डिजिट में पहुंचा। फतेहपुर 6.6°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि बाड़मेर 33.4°C के साथ सबसे गर्म दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Dense Fog, Cold Wave IMD Alert, Jaipur, Ajmer, Jodhpur Mausam
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजस्थान में तेज सर्दी के साथ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण धुंध (स्मॉग) छाने लगी है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुनूं, सीकर और जयपुर समेत कई शहरों में सुबह धुंध का हल्का असर दिखा, जिससे दिन में धूप सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रही। इसी प्रभाव के कारण रात का तापमान 1 डिग्री तक बढ़ा और कई शहरों में सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में पहुंच गया।

Trending Videos

माउंट आबू को छोड़कर शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6°C दर्ज हुआ। नागौर 7.4°C, जालोर 7.8°C, सिरोही 8.3°C और चूरू-दौसा 9.5°C रहे, जबकि ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से ऊपर रहा। करौली, बारां, उदयपुर, पिलानी, अलवर और भीलवाड़ा में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई। धुंध के चलते पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में धूप कमजोर रही। शुक्रवार को बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.4°C दर्ज हुआ। बीकानेर 31.6°C, चूरू 30.6°C, जैसलमेर 30°C, पिलानी 30.5°C, अजमेर 28.7°C, जयपुर 27.5°C और कोटा 27.2°C रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान जताया है।


यह भी पढें- Rajasthan IAS Transfer: 48 IAS अफसरों के तबादले, शिखर हटे, अखिल अरोड़ा बने CM एसीएस

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

  • अजमेर – 28.7 – 11.9

  • भीलवाड़ा – 28 – 10

  • वनस्थली (टोंक) – 27.6 – 10.1

  • अलवर – 28.6 – 10.5

  • जयपुर – 27.5 – 13.5

  • पिलानी – 30.5 – 10.2

  • सीकर – 28 – 9

  • कोटा – 27.2 – 12.7

  • चित्तौड़गढ़ – 28.8 – 10.2

  • उदयपुर – 28 – 10.2

  • बाड़मेर – 34.4 – 13.9

  • जैसलमेर – 30 – 13.9

  • जोधपुर – 30.6 – 12

  • बीकानेर – 31.6 – 14.4

  • चूरू – 30.6 – 9.5

  • गंगानगर – 28.3 – 12

  • नागौर – 30.2 – 7.4

  • बारां – 27.9 – 10.5

  • जालोर – 30.1 – 7.8

  • सिरोही – 24.2 – 8.3

  • फतेहपुर – 30.5 – 6.6

  • करौली – 25.9 – 11

  • दौसा – 28 – 9.5

  • प्रतापगढ़ – 28.3 – 12.9

  • झुंझुनूं – 29 – 10.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed