फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Tiger Shivaji Attacks Woman Worker at Jaipur’s Nahargarh Biological Park, Raising Security Concerns

राजस्थान: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में दर्दनाक हादसा, बाघ शिवाजी के हमले से महिला मजदूर की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 02 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ शिवाजी के हमले में महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला के बाघ के बाड़े में पहुंचने के बाद घटना हुई, जांच जारी है।

विज्ञापन
Tiger Shivaji Attacks Woman Worker at Jaipur’s Nahargarh Biological Park, Raising Security Concerns
नाहरगढ़ बायोलोजिकल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाघ शिवाजी के हमले में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मजदूर बाघ के एन्क्लोजर में चली गई थी, जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद पार्क में हड़कंप मच गया। महिला एन्क्लोजर के अंदर कैसे पहुंची और उस समय सुरक्षा व्यवस्था में किस स्तर पर चूक हुई, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

अधिकारियों की ओर से घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि महिला मजदूर किस काम के सिलसिले में बाघ के बाड़े के पास पहुंची थी और उसे एन्क्लोजर में प्रवेश करने से रोकने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहरगढ़ में 13 बाघ-बाघिन
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क देश के प्रमुख वन्यजीव केंद्रों में शामिल है। यहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और चिड़ियाघर तीनों सुविधाएं एक ही परिसर में मौजूद हैं। पार्क में बड़ी संख्या में बाघों को रखा गया है। जानकारी के अनुसार यहां फिलहाल कुल 13 बाघ-बाघिन हैं। इनमें पांच बाघ करीब आठ महीने की उम्र के हैं, जबकि दो की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष है। बाकी बाघ वयस्क हैं। पार्क में दो व्हाइट टाइगर भी मौजूद हैं।

युवा बाघों को करीब एक किलोमीटर के सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया है। ऐसे में महिला मजदूर के बाघ के एन्क्लोजर तक पहुंचने की घटना ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पार्क प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला बाघ के बाड़े तक किन परिस्थितियों में पहुंची और हादसे के पीछे सुरक्षा


व्यवस्था की क्या भूमिका रही। आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा भी पुलिस टीम के साथ पार्क पहुंचे। उन्होंने बताया, ' जैसे ही बाघ के हमले में महिला की मौत की सूचना मिली, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और प्रत्यक्ष दर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed